एप्पल के स्टोर में हुई चोरी, 77.50 लाख के सामान गायब…

एप्पल ने हाल ही में तीन नए आईफोन लांच किए हैं। अमेरिका सहित कई देशों में iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री पहले से ही हो रही है, वहीं आज यानि 28 सितंबर से भारत में भी iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री शुरू हो गई है। इसी बीच एप्पल स्टोर में चोरी होने की खबर है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में Palo Alto नाम के एप्पल स्टोर में लूटपाट की खबर है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस एप्पल स्टोर में पिछले 12 घंटों में 2 बार चोरी हुआ है। बताया जा रहा है इस लूटपाट में iPhone XS और iPhone XS Max समेत करीब 77.50 लाख रुपये के सामान चोरी हुए हैं। 

पुलिस के मुताबिक पालो ऑल्टो एप्पल स्टोर में लुट की पहली घटना शनिवार को शाम 7 बजे हुई। इस घटना को करीब 8 लोगों ने अंजाम दिया। इस दौरान डेमो के लिए रखे गए कई नए आईफोन चोरी हुए जिनकी कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा कई अन्य महंगे प्रोडक्ट्स भी चोरी हुए हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि अगस्त से सितंबर के बीच एप्पल स्टोर में 9 बार लूटपाट की घटना हुई है।

बता दें कि भारत में आज से तीनों नए आईफोन की बिक्री शुरू हो रही है। iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये, 256 जीबी की कीमत 1,14,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं आईफोन XS मैक्स के तीनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 1,09,900 रुपये, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये है।

Back to top button