Apple के iOS 12.1.2 में आ रही बड़ी दिक्कत, अचानक बंद हो रहा इंटरनेट

ऐप्पल के नए आईओएस के अपडेट के बाद पूरी दुनिया के यूजर्स परेशान हैं। ऐप्पल ने हाल ही में आईओएस 12.1.2 का अपडेट जारी किया था, उसके बाद से सभी आईफोन यूजर्स को कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है। Apple के iOS 12.1.2 में आ रही बड़ी दिक्कत, अचानक बंद हो रहा इंटरनेट

कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, हालांकि आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स और आईफोन XR में ही कनेक्टिविटी की दिक्कत आ रही है। यूजर्स का कहना है कि अचानक से ही कभी भी इंटरनेट कनेक्शन बंद हो जा रहा है, यहां तक कि वाई-फाई से कनेक्ट होने पर भी कई बार फोन अपने आप डिसकनेक्ट हो जा रहा है।

वहीं फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो पुराने आईफोन मे भी यह भी दिक्कत आ रही है। आईफोन 8 प्लस और आईफोन एसई के ग्राहकों ने भी इसकी शिकायत की है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि यदि आपने अभी तक आईओएस 12.1.2 को अपडेट नहीं किया है तो बग फिक्स होने तक ना ही करें।

Back to top button