सपना चौधरी का एक और नया वीडियो हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे भावुक…

सपना चौधरी का एक नया वीडियो सामने आया है, जो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपका दिल भर आएगा, आप भावुक हो जाएंगे। यकीनन उन्हें ऐसे कभी देखा नहीं होगा।

सपना चौधरी का यह वीडियो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को रिलीज किया गया। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसमें सपना चौधरी को जैसे दिखाया गया है, देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। कहानी आप वीडियो देखकर समझ जाएंगे।

यह गाना और वीडियो सपना चौधरी का अब तक का सबसे स्पेशल और सबसे अलग है। उन्होंने आज तक ऐसी किसी थीम पर काम नहीं किया होगा। यह वीडियो सेना के एक जवान की जिंदगी पर आधारित है।

इस गाने के रिलीज होने से पहले सपना चौधरी ने एक वीडियो अपलोड करके देशवासियों को सवतंत्रता दिवस की बधाई थी। इस वीडियो में सपना ने सफेद रंग का एक टॉप पहना है, जिस पर तिरंगे की तस्वीर बनी है। साथ ही उन्होंने तीन रंगों से बना दुप्ट्टा भी ओढ़ा हुआ है।

गौरतलब है कि सपना चौधरी इस समय देश भर में मशहूर हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। लोगों में उनका क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग हर दिन उनसे जुड़ा कुछ नया देखना चाहते हैं और अपने चाहने वालों की ख्वाहिश पूरी करने में वे भी पीछे नहीं रहती हैं।

Back to top button