बिहार: पटना को मिली एक और राजधानी ट्रेन, पाटलिपुत्र जंक्शन पर रुकेगी

पटना।पटना वासियोंको नई दिल्ली जाने के लिए एक और राजधानी एक्सप्रेस मिल गई है। अगरतला से आनंद विहार के बीच चलने वाली यह ट्रेन कटिहार, बरौनी दीघा ब्रिज के रास्ते रविवार की शाम 5.25 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंची और 5.35 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

बिहार: पटना को मिली एक और राजधानी ट्रेन, पाटलिपुत्र जंक्शन पर रुकेगी

– शनिवार को रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन ने अगरतला से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 6 नवंबर से यह अपने समय पर चलेगी। बिहार पहुंचने पर कई स्टेशनों पर लोगों ने इस ट्रेन का स्वागत किया। पटना के लिए यह पांचवीं और इस रूट की सबसे लंबी दूरी की राजधानी है।

– पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। अगरतला स्टेशन से सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में आनंद विहार से बुधवार को चलेगी। अगरतला-आनंद विहार के बीच 2422 किमी की दूरी 40 घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी।

– पटना से आनंद विहार 12 घंटे 20 मिनट में पहुंचेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी टू और एसी थ्री के 14 कोच हैं। साथ ही इस ट्रेन में ऑन बोर्ड कैटरिंग कैटरिंग की सुविधा भी है। अगरतला से आनंद विहार की यात्रा के दौरान 16 स्टेशनों पर रुकेगी। पाटलिपुत्र में 10 मिनट का ठहराव दिया गया है।

इसे भी देखें:- भारत पहुंचे इटली के पीएम गेंतिलोनी, पीएम मोदी ने किया स्वागत…

इन स्टेशनों पर रुकेगी

अगरतलासे खुलने के बाद धर्मानगर, न्यू करीमगंज, बदरपुर जंक्शन, न्यू हफलांग, होजाई, गुवाहाटी, कामाख्या जंक्शन, रंगिया जंक्शन, बरपेटा रोड, न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, मुगलसराय, कानपुर सेंट्रल रुकते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 

– पाटलिपुत्र में10मिनट का दिया गया है ठहराव। ट्रेन में ऑन बोर्ड कैटरिंग ई-कैटरिंग की सुविधा। ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2 एसी 3 के 14 कोच हैं।

– बिहारमें कटिहार,बरौनी पाटलिपुत्र जंक्शन पर ही रुकेगी। अगरतला आनंद विहार के बीच कुल 16 स्टेशनों पर रुकेगी। 

Back to top button