आठ वर्षीय बेटी के साथ उसका खुद का पिता करता रहा दुष्कर्म, मां ने करवाया पर्चा

लुधियाना। मिल्लरगंज इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पिता से सहमी बेटी ने अपनी मां को इसके बारे में बताया। जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना डिविजन 2 की पुलिस ने आरोपित यूपी के जिला गोरखपुर निवासी राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आठ वर्षीय बेटी के साथ उसका खुद का पिता करता रहा दुष्कर्म, मां ने करवाया पर्चाबच्ची की मां ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपित राजकुमार के साथ उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बेटियों हुई, जो कि अब क्रमशः 8 व 2 साल की हैं। कुछ महीने पहले से आरोपित उससे मारपीट करने लगा, जिससे वो काफी परेशान हो गई थी। लिहाजा, उसने पति से तलाक ले लिया। लेकिन, आरोपित ने पत्नी को बेटियां नहीं दी, बल्कि उन्हें अपने साथ ले गया और मिल्लरगंज इलाके में आकर रहने लगा।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने दूसरी शादी कर ली। लेकिन, बेटियों के प्रति उसका लगाव उसे उनकी तरफ खींचने लगा। 22 मार्च को शिकायतकर्ता अपनी बेटियों को मिलने के लिए पुराने घर गई। जहां पता चला कि आरोपित बच्चियों के साथ किसी दूसरी जगह पर रह रहा है। घर का पता ढूंढते-ढूंढते वो बेटियों के पास पहुंच गई। लेकिन, आरोपित घर पर नहीं था। जहां बड़ी बेटी ने उसे बताया कि उसका पिता पिछले आठ महीनों से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।

पहले तो सुनते ही उसकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने दोनों बच्चियों को लिया और थाने पहुंच गई, जहां शिकायत लेने के बाद पुलिस ने आरोपित राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसेे रेड कर उसी के घर से काबू कर लिया। जांच अधिकारी एसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button