आजम खां के खिलाफ आज से FIR यात्रा शुरू करेंगे अमर सिंह, लगाए ये गंभीर आरोप

सपा नेता आजम खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राज्यसभा सांसद अमर सिंह आज से ‘एफआईआर यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। उन्होंने अमर सिंह पर जान से मारने, दंगा भड़काने, नारी का अपमान करने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

साथ ही दावा किया है कि वे 16 व 17 अक्तूबर को अलग-अलग शहरों में यात्रा निकालेंगे।

उनके वेरिफाइड फेसबुक पेज पर यात्रा समन्वयक शिवराज सिंह के हवाले से दावा किया गया है कि अमर सिंह की ओर से 16 अक्तूबर को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में यात्रा पर होंगे और अगले दिन मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। यहां गोमतीनगर थाने में वे एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

Back to top button