अलवर सांसद महंत चांदनाथ नहीं रहे, राजस्थान सहित हरियाणा और दिल्ली में शोक

जयपुर/ अलवर। हठ योग को प्रोत्साहन देने वाले अलवर से भाजपा सांसद महंत चांदनाथ का बीती रात को निधन हो गया है। उन्होंने रात को 12 बजे दिल्ली के आपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। महंत चांदनाथ के निधन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। 
अलवर सांसद महंत चांदनाथ नहीं रहे, राजस्थान सहित हरियाणा और दिल्ली में शोक

जानिए …

– महंत चांदनाथ के निधन पर ना केवल अलवर, बल्कि हरियाणा के रोहतक में भी शोक की लहर है क्योंकि चांदनाथ रोहतक के बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल के महंत थे। अपनी अस्वस्थता के चलते उन्होंने करीब दो महीने पहले, 29 जुलाई को ही अपने अस्थल के उत्तराधिकारी की घोषणा की थी।

 – महंत चांदनाथ श्रेयोनाथ योगी के पुत्र थे और 21 जून 1956 को दिल्ली के बेगमपुर में उनका जन्म हुआ था। डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त महंत ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए ऑनर्स किया था। हठ योग को प्रोत्साहन देने वाले महंत चांदनाथ 18 वर्ष की आयु में ही नाथ साधु बन गए थे। वे मासिक पत्रिका मस्तनाथ वाणी का भी प्रकाशन करते थे। उन्होंने हिस्ट्री ऑफ मठ अस्थल बोहर कई किताबों का भी प्रकाशन किया।
– महंत चांदनाथ समाज सेवा में तत्पर रहे। उन्होंने रोहतक और हनुमानगढ़ में चेरिटेबल अस्पतालों का संचालन किया। उनकी पांच गौशालाएं भी थीं। अलवर में इनका कार्यालय हीरानाथ आश्रम, मोरी फाटक के पास था।
Back to top button