छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में जैन मुनि शांतिसागर को किया गया गिरफ्तार
गुजरात के सूरत में जैन मुनि दिगंबर आचार्य शांतिसागर को कथित दुष्कर्म मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 19 वर्षीय शिकायतकर्ता छात्रा के अनुसार, भगवान महावीर के नानपुरा स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आशीर्वाद लेने गई छात्रा के साथ शांतिसागर ने दुष्कर्म किया। 45 वर्षीय शांतिसागर खिलाफ अठवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और मेडिकल जांच के लिए छात्रा को भेज दिया गया जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
इसे भी पढ़े|: गुरदासपुर में भाजपा से कांग्रेस ने छीनी सीट, सुनील जाखड़ की भारी मतों से हुई जीत
पुलिस ने दिगम्बर मंदिर में छापेमारी कर आरोपी शांतिसागर को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से मध्यप्रदेश की छात्रा वडोदरा के कॉलेज में पढ़ाई करती है। वह जैन मुनि के पास 1अक्टूबर को आशीर्वाद लेने आई थी।