एलन मस्क का अनोखा बयान, कहा- ज्यादा बच्चे पैदा करने से पर्यावरण अच्छा होता है

स्पेसएक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क अपने बयानों और अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने तर्क दिया कि ज्यादा बच्चे पैदा करना पर्यावरण के लिए अच्छा होता है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑल-इन समिट में बोलते हुए सात बच्चों के पिता एलन मस्क ने कहा, “कुछ लोग सोचते हैं कि कम बच्चे पैदा करना पर्यावरण के लिए बेहतर है. ये बिल्कुल बकवास है. अगर हम इंसानों के आकार को दोगुना कर दें तो भी पर्यावरण ठीक रहेगा. ”

मस्क ने आगे कहा, “कम से कम हमारे नंबर बनाए रखें. हमें नाटकीय रूप से बढ़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन हम इसे कम से कम धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं. ”

https://twitter.com/PPathole/status/1527602770018467840?

Back to top button