आज मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए सभी स्कूल बंद, रनवे से फिसला प्लेन, 56…

  • मुंबई/पुणे.महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सोमवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वेदर डिपार्टमेंट ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते बुधवार को शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मंगलवार देर रात लो विजिबिलिटी के चलते करीब 56 फ्लाइट्स पर असर पड़ा। उधर, वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर कीचड़ में धंस गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कोंकण के सिंधुदुर्ग में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, मुंबई में रेलवे ट्रैक और छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर पानी भर गया। इससे पहले, मुंबई में 29 अगस्त को एक ही दिन में 300 मिलीमीटर हुई थी। आज मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए सभी स्कूल बंद, रनवे से फिसला प्लेन, 56...

    मुंबई पुलिस ने हाईटाइड का अलर्ट जारी किया…

    अपडेट्स

    – न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे अभी भी बंद। अब तक 56 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट्स को गोवा, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद डाइवर्ट किया गया है। सिर्फ रनवे 14 और रनवे 32 ऑपरेशनल है।
    – मंगलवार देर रात को मुंबई के कई इलाकों में वॉटरलागिंग देखी गई। 
    – ठाणे वेस्ट में पोखरण रोड पर शिव कृपा सोसायटी के पास टेम्पो और दो घरों पर एक पेड़ गिर गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
    – मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया- “बुधवार को दोपहर 12.03 और शाम 06.04 बजे हाईटाइड आने की जानकारी दी है। 
    – बारिश की वजह से मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर फिलहाल ट्रेनें बंद हैं। वहीं, हार्बर लाइन पर ठप हुई लोकल सर्विस को फिर से चालू कर दिया है। इसके अलावा वेस्टर्न लाइन पर भी लोकल कुछ देरी से चल रही है।
    – मुंबई डब्बावाला ने कहा कि भारी बारिश की वजह से बुधवार को टिफिन की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

    6 ट्रेन कैंसल, 2 डाइवर्ट

    – 22102 मनमाड़-सीएसटीएम राज्यरानी एक्सप्रेस
    – 12118 मनमाड़- एलटीटी गोदावरी एक्सप्रेस
    – 11007 सीएसटीएम- पुणे डेक्कन एक्सप्रेस
    – 22101 सीएसटीएम- मनमाड राज्यरानी एक्सप्रेस
    – 12117 एलटीटी-मनमाड़ गोदावरी एक्सप्रेस
    – 11010 पुणे-सीएसटीएम सिंहगढ़ एक्सप्रेस

    इन्हें डाइवर्ट की गईंं

    – 11025 भुसावल-पुणे एक्सप्रेस
    – 11026 पुणे- भुसावल एक्सप्रेस

    लोगों को हुई परेशानी, घर-ऑफिस देर से पहुंचे

    – मुंबई में ऑफिस जाने के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। कई इलाकों में पानी भरने से बेस्ट की बसें भी बंद रहीं। कुछ जगह टैक्सी भी नहीं चलींं।
    – मुंबई के भांडुप, अंधेरी, साउथ मुंबई, कांदिवली, बोरीवली इलाके में पानी जमा हो गया। बाहरी इलाकों में भी ट्रैफिक जाम के हालत बन गए। बीएमसी ने कहा है कि बारिश को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।

    इसे भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत को लेकर आया ऐसा फोन, हरियाणा पुलिस की उड़ गई नींद!

    मुंबई-गोवा हाईवे ठप हुआ

    – बारिश से मुंबई के अलावा कोंकण के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ में लोगों की लाइफ पर असर पड़ा है। सिंधुदुर्ग के कुडाल में 27 गावों का संपर्क टूट चुका है।भारी बारिश की वजह से मुंबई-गोवा हाईवे बंद हो गया।

    वेस्ट महाराष्ट्र में भी तेज बारिश

    – कोंकण के अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा और पुणे में भारी बारिश हो रही है। कोल्हापुर का राधानगरी डैम ओवरफ्लो होने से नदी किनारे गावों में अर्लट जारी किया गया है। इस डैम से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
    – उधर, मराठावाड़ा में अच्छी बारिश से सूखे की चिंता खत्म होती दिख रही है। यहां जायकवाडी डैम ओवरफ्लो हो चुका है। गोदावरी नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक मराठवाड़ा में तेज बरसात होने का अनुमान है।

    वेदर डिपार्टमेंट ने क्या बताया?

    – वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, गुजरात के आसपास के इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से पड़ोसी राज्यों में बारिश हो रही है। अगले 4 दिनों तक बारिश जारी रहेगी। 20 सितंबर को कोंकण, गोवा के अलावा कर्नाटक के कोस्टल एरिया में भारी बारिश हो सकती है।
    – लो विजिबिलिटी के चलते एयरपोर्ट पर शाम 6.49 से 7.16 बजे तक फ्लाइट ऑपरेशन बंद करना पड़ा। 4 फ्लाइट डाइवर्ट की गईं। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को ऑफिसों की जल्दी छुट्टी कर दी गई। बीएमसी ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। दूसरी ओर, वेदर डिपार्टमेंट ने बुधवार को कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
Back to top button