आलिया भट्ट का आज है जन्मदिन…. कुछ इस अंदाज में काटे आलिया ने दो केक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है और एक्ट्रेस आज 27 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन पर आलिया का क्या प्लान है… ये तो अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन उन्होंने रात को एक नहीं बल्कि दो केक काट लिए हैं। आलिया ने रात में एक साथ दो केक काटे, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी शेयर किया जा रहा है। इसमें आलिया का केक काटने का अंदाज काफी अलग है, जिसकी वजह से यह वीडियो ज्यादा देखा जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि आलिया भट्ट दो केक एक साथ काट रही हैं। यह घर का ही वीडियो है, जिसमें आलिया व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रही है कि आलिया पहले दोनों केक पर लगी मोमबत्ती बुझाती हैं, जिसके बाद वो हाथों को क्रॉस में करके केक काटने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यानी आलिया भट्ट अपने लेफ्ट हाथ से से राइट साइड का केक काट रही हैं, जबकि राइट हैंड से अपने लेफ्ट साइड का केक काट रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि उन्हें ऐसा करने में मुश्किल भी हो रही

इस वीडियो में आलिया भट्ट काफी क्यूट लग रही हैं और क्यूट अंदाज में ही वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं, यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए मजे भी ले रहे हैं। कोई उनके उल्टे हाथ से केट काटने का मजाक बना रहा है तो कोई उनके क्यूट अंदाज को पसंद कर रहा है। वहीं, एक यूजर ने लिख दिया है कि अब भी आलिया को बच्चों की तरह बिहेव नहीं करना चाहिए, वो कई लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट आज 27 साल की हो गई हैं। उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिनका काफी चर्चा और तारीफ हुई। इन फिल्मों में उड़ता पंजाब, गली ब्वॉय आदि का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button