MP के इन इलाकों में मिली तीसरे बाघ की आहट, सूचना पर अलर्ट हुआ वन विभाग
-
.भोपाल के नजदीक पहले से ही दो बाघों ने स्थाई रूप से डेरा डाल लिया है। इस क्षेत्र में तीसरे बाघ ने मूवमेंट किया है। हालांकि पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्षेत्र में घूम रहा बाघ टी- 21 के ही बच्चा है या कोई दूसरा बाघ है। कलियासोत से मिंडोरा तक बाघिन टी- 21 के दो शावकों बाघिन टी 123 और बाघ टी 121 का राज चल रहा है। वहीं, केरवा के ऊपरी इलाके मीडिया-कोट में तीसरा बाघ की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है।
– भोपाल डिवीजन के कंजरवेटर एसपी तिवारी का कहना है कि तीसरा बाघ संभवत: टी 21 का ही बच्चे बाघ टी 122 या फिर बाघिन टी- 124 भी हो सकता है।– बारिश को देखते हुए क्षेत्र में पेड इंप्रेशन नहीं बनाए गए है इसलिए पगमार्क नहीं मिले हैं। वहीं मीडिया-कोट वाला इलाका नीचे है। यहां पर ई सर्विलांस काम नहीं करता।बच्चों से डरकर घूम रहा है बाघ-टी 1
– बाघ टी- 1 के इलाके पर उसके ही बच्चों ने कब्जा कर लिया है। उनसे डर कर वह दूसरी दिशा में चला गया है।
– वर्तमान में बाघ टी-1 का भानपुर बीट में मूवमेंट देखा जा रहा है। मैदानी अमले ने बताया कि भानपुर बीट में वह एक छोटे से दायरे में सिमट गया है।– उसने दो दिन पहले ही एक गाय का शिकार किया है। उसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। वहीं रसूलिया पठार वाले इलाके में बाघिन टी- 1 का मूवमेंट मिला है।
– समरधा रेंज के रेंजर अरविंद अहिरवार का कहना है कि उन्होंने शिकार के पास ट्रेप कैमरा लगाने के निर्देश मैदानी अमले को दे दिए हैं।





