Alert! गूगल प्ले स्टोर ने जारी की 21 ऐडवेयर गेमिंग ऐप्स को लेकर चेतावनी, तुरंत करें फोन से डिलीट, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। गेमिंग ऐप्स का शौक रखने वाले यूजर्स हो सतर्क जाएं, साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद 21 ऐडवेयर गेमिंग ऐप्स को लेकर चेतावनी जारी की है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक ये 21 ऐप्स हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का हिस्सा हैं। कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में Google अभी भी एडवेयर गेमिंग ऐप्स की रिपोर्ट की जांच कर रहा है। सेंसर टावर के दिए गए डेटा में कहा गया है कि ये 21 ऐप को ऐप स्टोर से कुल 80 लाख बार डाउनलोड किया गया है।

Avast का दावा है कि इनमें से कई एडवेयर गेमिंग ऐप्स का प्रमोशनल कंटेंट YouTube और बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर देखी गई थी। गूगल प्ले स्टोर से इन्हें डाउनलोड करने के बाद ये उन चीज़ों को नहीं दिखाती हैं, जिसे ये प्रमोट कर रही होती हैं, लेकिन ऐसा ज़रूर होता है कि ये यूज़र्स के फोन को फालतू के विज्ञापन से भर देती हैं।

यहां चेक करें पूरी लिस्ट :-

  1. Shoot Them
  2. Crush Car
  3. Rolling Scroll
  4. Helicopter Attack – NEW
  5. Assassin Legend – 2020 NEW
  6. Helicopter Shoot
  7. Rugby Pass
  8. Flying Skateboard
  9. Iron it
  10. Shooting Run
  11. Plant Monster
  12. Find Hidden
  13. Find 5 Differences – 2020 NEW
  14. Rotate Shape
  15. Jump Jump
  16. Find the Differences – Puzzle Game
  17. Sway Man
  18. Desert Against
  19. Money Destroyer
  20. Cream Trip – NEW
  21. Props Rescue

हालांकि इनपर डाटा चोरी का आरोप नहीं लगा है। इन 21 ऐप्स को 8 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इन ऐप्स को लेकर कहा गया है कि इस तरह के ऐडवेयर में बाकी मैलवेयर से कम खतरनाक मैलिशियस कोड के साथ आते हैं।

Back to top button