गया. बिहार के गया में हिरासत में लिए गए अल कायदा के संदिग्ध दो आतंकियों से पूछताछ हो रही है। एक आरोपी मो. तौसिफ ने खुलासा किया है कि 2008 में हुए अहमदाबाद बम ब्लास्ट में उसका भी हाथ था। तौसिफ के साथ एक युवक सना खान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों महाबोधि मंदिर समेत कई स्थानों का फोटो किसी को साइबर कैफे से भेज रहे थे। बताया जा रहा है कि गुजरात एटीएस भी संदिग्धों से पूछताछ करने के लिए आने वाली है।
कैफे संचालक से पूछताछ…
– पुलिस ने साइबर कैफे में भी पड़ताल की। साइबर कैफे संचालक की सूचना के बाद ही दोनों को हिरासत में लिया गया है।
– गया-बोधगया के शहरी इलाकों में सुरक्षाबलों की सक्रियता काफी तेज कर दी गई है। सभी लॉज और होटलों की भी जांच की जा रही।
– शहर के कई थानाध्यक्षों को इसके लिए खास तौर पर निर्देशित किया गया है। एसएसपी भी कई स्थानों पर खुद पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। बुधवार को महाबोधि मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया।
सीनियर अधिकारी कर रहे छानबीन
– मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर अधिकारी खुद उक्त दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा कि दोनों ने अपने घर का स्पष्ट पता भी नहीं बता रहे थे।
– दोनों ने यह भी स्वीकार किया है, कि दो युवक और साथ में थे, जो मौके से भाग निकले।
– पुलिस उक्त दोनों युवकों की खोजबीन में जुटी है। अंदर में रहे दोनों युवक भागने लगे थे। खदेड़कर इन्हें पकड़ा गया।
सुरक्षा चौकस
– एसएसपी गरिमा मल्लिक ने बताया कि गया के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा चौकस कर दी गई है।
– धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही। विष्णुपद मंदिर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पूर्व से ही पुख्ता है।
– दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनके नाम-पते फर्जी मिले।