योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, यूपी में अपराध पर विचार करे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की शाम महिला डेंटल सर्जन की घर में घुसकर लूट के बाद चाकू मारकर हत्या की घटना पर सियासत शुरू हो गई है। हालांकि देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के पास से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया है। आगरा में लूट और उसके बाद डॉक्टर की हत्या पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेर लिया है। उन्होंने यूपी सरकार को प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों का जिम्मेदार ठहराया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। ट्वीटर पर अखिलेश यादव ने लिखा कि आगरा के एक व्यस्त रिहायशी इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर पहले लूटपाट की गई है। इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना प्रदेश में स्तब्ध है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ट्वीट करके उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने और विपक्षियों को झूठे मुकदमों में फंसाने में लगे हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए यूपी को सलाह भी दी। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, उत्तर प्रदेश में अपराध पर विचार करे।

आपको बता दें कि आगरा में शुक्रवार शाम कमलानगर थाना क्षेत्र के कावेरीकुंज इलाके रह रही महिला डेंटल सर्जन की घर में घुसकर लूट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घर आए मोबाइल मैकेनिक ने लूटपाट से रोकने पर महिला चिकित्सक के गले पर चाकू से कई वार किये थे।

चीख-पुकार सुनकर मां के बचाव में आए तो बेटा-बेटी पर भी उसने चाकू से प्रहार किए। डा. निशा का गला रेता देखकर आनन-फानन में पड़ोंसियों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। डा. निशा के पति अजय सिंघल जो कि प्लास्टिक सर्जन हैं उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। आगरा में हत्याकांड की जानकारीहोते ही एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

CM योगी आदित्यनाथ के सबसे प्रिय और चहेते बने हुए है अखिलेश यादव के मोर

कमला नगर की कालोनी कावेरी कुंज में महिला चिकित्सक डॉक्टर निशा सिंघल की हत्या करके फरार हुए बदमाश शुभम पाठक की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। शुक्रवार की देर रात करीब सवा बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि सीता नगर, एत्मादुद्दौला निवासी शुभम पाठक शहर से बाहर भागने की फिराक में है।

पुलिस ने यमुना पार के इलाके में शुभम को घेर लिया। इस बीच उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम को धर दबोचा। एसपी सिटी ने बताया था कि शुभम से अभी ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। उसके पास से एक बैग मिला है। उसमें जेवरात और कैश है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है।

Back to top button