योगी सरकार से दुखी है अखिलेश, ट्वीटर पर साझा किया अपना दर्द!

लखनऊ. यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से अखिलेश यादव उनपर वार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है. किसी न किसी मुद्दे को लेकर अक्सर वह योगी सरकार पर निशाना साधे रहते है.
अभी अभी: शिक्षा मित्रों पर मेहरबान हुई योगी सरकार, कर दिया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान…!

मंगलवार को मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले भी उन्होंने ट्वीट कर योगी पर तीखा वार किया था. अखिलेश ने ट्वीट पर लिखा कि इंजन तो पहले ही चल दिया था…डिब्बे तो पीछे आने ही थे..
आपको बता दे की, मेट्रो के उद्घाटन से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं ने भी खूब हंगामा किया था.
मेट्रो के उद्घाटन पर अखिलेश और योगी दोनों ही इसको चलाने का श्रेय लेने में लगे हुये थे और इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई बातें हो रही थी. अखिलेश ने अपने शासनकाल में 1 दिसम्बर, 2016 को लोकार्पण कर ट्रायल रन का शुभारम्भ किया था लेकिन मंगलवार को उद्घाटन के वक़्त अखिलेश ने ट्वीटर पर मेट्रो को लेकर खुल कर बोल दिया और खुद श्रेय लेना चाहा. उसके बाद उन्होंने फिर से योगी सरकार पर गोमती रिवर फ्रंट को लेकर खुलकर निशाना साधा उन्होंने ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक गोमती रिवर फ्रंट की बदहाली को देखते हुए फिर से ट्वीट कर योगी पर वार किया.
योगी ने किया लखनऊ मेट्रो का इनॉगरेशन, तो अखिलेश ने कसा ये बड़ा तंज
अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “दुःख होता है देखकर कि जिस गोमती रिवर फ्रंट को इतनी कोशिशों से सजाया था, लखनऊ की शान बनाया था, वहां सरकारी उपेक्षा से खर-पतवार उग आये है.” बता दें कि रिवर फ्रंट को लेकर हुए घोटाले की बात सामने आयी थी जिसके बाद राज्य सरकार समिति बना कर इसकी जांच करा चुकी है. उसके बाद रिवर फ्रंट का काम रुका हुआ था और वहां की हालत भी पहले से बेकार हो चुकी है जिसको देखते हुए अखिलेश ने ट्वीट किया था.





