अभी-अभी: लोहिया पार्क में एक-साथ आये अखिलेश और मुलायम, बोले-एक ही परिवार है, एक साथ…
समाजवादी पार्टी में रिश्तों पर जमी बर्फ अब धीरे-धीरे पिघल रही है. गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सरंक्षक मुलायम सिंह यादव काफी दिनों के बाद एक मंच पर साथ दिखे. समाजवादी पार्टी नेता राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क में पिता-पुत्र साथ आए.
इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि अभी हम लोहिया पार्क में होकर आए हैं, वहां हमने नेताजी से मुलाकात की. अखिलेश ने बताया कि उन्होंने नेताजी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर मुलायम सिंह ने कहा कि सारा परिवार एक है और हमेशा ही एक रहेगा.
अखिलेश यादव ने यहां नोटबंदी पर भी निशाना साधा. अखिलेश बोले कि नोटबंदी ने कोई भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है. क्या नए नोट से भ्रष्टाचार ख़त्म हुआ बिना किसी तैयारी के जीएसटी लागू कर दिया गया. अब ये लोग गुजरात के चुनाव के दबाव की वजह बैकफुट में आये हैं.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि हमें ही कोई रास्ता बता दे 50000 से हमारे भी 80 करोड़ रुपये हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार की बहुत चर्चा होती है उनकी कब चर्चा होगी पता नहीं.
योगी सरकार द्वारा शुरू की गई बस सेवा पर अखिलेश ने कहा कि लोहिया जी वाली जो बस हमने दी थी उसी का कलर बदल दिया ये लोग बहुत छोटे दिल के लोग है रंगा पुता लिया हमारे समय की बस है अभी तक कोई टेंडर नहीं निकला तो कहां से नई बस ले आये इनकी सरकार में अन्याय बढ़ा है.
इसे भी देखें:- इस दिवाली CM योगी राज्य कर्मचारियों को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा, मिलेगा…
बीजेपी अगर हमारे पत्थर हटाएगी तो हम सरकार हटा देंगे. अब हमारे लोगों पर ज्यादा हमला होगा क्योंकि वो जानते है वोट हमारे पास है हम कांग्रेस के पक्ष में नहीं है. मैंने कन्नौज वाला सैनिक स्कूल झांसी में दे दिया एक मैनपुरी में दे दिया एम्स के लिए हमने रायबरेली में ज़मीन दी थी.








