अजित वाडेकर बोले- अगर अब टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया तो पड़ जाएंगे लेने के देने

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया जीत सकती है। इसके अलावा वाडेकर ने एक संकेत के तौर पर अपनी निजी राय रखते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले टीम इंडिया एक भी अभ्यास मैच नहीं खेल रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरे की पिचों पर ढलने के लिए अभ्यास मैच खेलना जरुरी होता है, जो टीम इंडिया नहीं कर रही है।
इस दौरान वाडेकर ने कहा कि अभ्यास नहीं करने से पूरे दौरे पर टीम इंडिया की तैयारियों में बाधा डल सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम एक संतुलित टीम है और हाल ही में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और लगातार करती आ रही है।गौरतलब है कि पूर्व कप्तान वाडेकर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर एक इवेंट के दौरान आगे कहा कि किसी भी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका हमेशा से मुश्किल देश रहा है। उनके खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखाते हैं और साथ ही वहां की पिच में तेजी भी रहती है। टीम इंडिया को पूरी तैयारियों के साथ इस दौरे पर जाना चाहिए।





