Airtel Plans Under 300: इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

भारत में मुख्य रूप से तीन टेलीकॉम कंपनियों में एयरटेल का नाम भी शामिल है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए कई प्लान लाता रहता है, जिसमें 1 महीने, 3 महीने और 1 साल के प्लान शामिल किए गए है। इन प्लान्स को कस्टमर्स अपने जरूरी हिसाब से चुन सकते हैं।

इसके पहले हमने 500 रुपये से कम वाले प्लान्स की बात की है और आज हम 300 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में जानेंगे जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बहुत से बेनिफिट्स मिलते है। यहां हम इन प्लान्स की एक लिस्ट पेश कर रहे हैं, जिससे आप इन्हें आसानी से समझ सकेंगे।

24 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान
यहां हम 300 रुपये वाले ऐसे प्लान को लिस्ट करेंगे, जिसमें आपको 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ बहुत से फायदे मिलेंगे। ये दूसरे प्लान की तुलना में कम डेटा का फायदा देते हैं।

प्लान की कीमत  फायदे( Benefits)वैलिडिटी
155 रुपये कुल 1GB डेटा, 300 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग( लोकल) 24 दिन
209 रुपये 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS रोजाना21 दिन
239 रुपये1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 SMS, 5G अनलिमिटेड डेटा24 दिन

28 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान

अब हम 300 रुपये वाले (Airtel Plans Under 300) ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी दी गई है। आइये इसके बारे में जानते हैं। इन प्लान की कीमत 179 रुपये से शुरू होकर 299 रुपये तक जाती है। 

प्लान की कीमतफायदे( Benefits)वैलिडिटी
179 रुपयेकुल 2GB, अनलिमिटेड लोकल और रोमिंग कॉल, 300 SMS28 दिन
265 रुपये1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 डेली SMS28 दिन
299 रुपये1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 SMS 28 दिन
Back to top button