अभी अभी: जियो को टक्कर देने एयरटेल ने लॉन्च की 4G वोल्ट सर्विस….!

नई दिल्ली। अब तक VoLTE सर्विस के साथ बाजार में अकेले कब्जा किए बैठे जियो को कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्योंकि एयरटेल ने भी अब अपनी VoLTE सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी ने सोमवार को मुंबई में इसे लॉन्च किया इसके साथ ही भारती एयरटेल देश की दूसरी ऐसी कंपनी हो गई है जिसने VoLTE सर्विस देना शुरू किया है।
कंपनी ने कहा है कि इसके लिए ग्रहकों को अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा और जो कॉल होंगे वो पहले से मौजूद प्लान्स के अंतर्गत ही आएंगे। कंपनी ने कहा कि मार्च 2018 तक वो पूरे देश में यह सर्विस पेश कर देगी।
गंदगी फैलाने वालों को #वन्दे_मातरम् कहने का हक नहीं: पीएम मोदी
लॉन्चिग के दौरान जारी एक बयान में एयरटेल ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में हम तेजी से VoLTE सर्विस लागू करने पर काम करेंगे जिससे ग्रहकों को एचडी क्वालिटी की कॉलिंग करने में आसानी हो। साथ ही हम अपने सहयोगी मोबाइल निर्माताओं से भी बात करेंगे ताकि उनके हेंडसेट्स में एयरटेल की VoLTE सर्विस चलाई जा सके।





