एयर इंडिया की ओर से अमेरिका व भारत के बीच विमान सेवा में हुआ ये बड़ा बदलाव

एयर इंडिया की ओर से अमेरिका व भारत के बीच विमान सेवा में बदलाव किया गया है। विमानन सेवा देने वाली एयर इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल अमेरिका में बुधवार, 19 जनवरी से 5जी तकनीक (5G communications) लागू होने जा रहा है। इससे हजारों उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। दुबई के एमीरात एयरलाइन ने भी मंगलवार को यह एलान कर दिया कि अमेरिका के विभािन्न जगहों पर जाने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया गया है।

फिलहाल केवल एयर इंडिया ही भारत व अमेरिका के बीच विमानों का संचालन कर रहा है जिसमें बुधवार से बदलाव हो जाएगा। कंपनी ने ट्वीट में कहा 19 जनवरी को दिल्ली से वाशिंगटन जाने वाली उड़ान AI103 अपने निर्धारित समय से रवाना होगी अन्य उड़ानें के लिए अपडेट  चेक करें। 

https://twitter.com/airindiain/status/1483509249376329731?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1483509249376329731%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-air-india-curtails-us-operations-in-view-of-deployment-of-5g-communications-22394026.html

कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि अमेरिका में 5जी संचार की तैनाती के कारण, भारत से वहां के लिए हमारी सेवाओं में में 19 जनवरी 2022 में बदलाव किया जाएगा। साथ ही विमान के प्रकार में भी बदलाव किया जाएगा। इस बारे में जल्दी ही अपडेट दिया जाएगा। अमेरिका में बुधवार को 5जी तकनीक को शुरू किया जाना है। इससे हजारों फ्लाइट्स के प्रभावित होने की आशंका है। यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि अमेरिका की सरकार का यह प्लान विमानन सेवा को गंभीर तौर पर प्रभावित करेगा।

बता दें कि अमेरिका की तमाम बड़ी एयरलाइन्स ने बाइडन प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और इसे कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया। एयरलाइन कंपनियों ने साथ ही चेतावनी भी दी  कि इसके परिणाम नुकसानदायक हो सकते हैं। दरअसल, 5जी तकनीक से एयरलाइन्स की फ्रीक्वेंसी में बाधा आने की आशंका है। करीब 10 एयरलाइन्स कंपनियों ने सरकार को एक पत्र लिखा। पत्र के अनुसार एयरलाइंंस और टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री के बीच बातचीत चल रही है। इस बातचीत के बाद ही 5जी तकनीक को शुरू करने को कुछ दिनों के लिए टाला गया था।

https://twitter.com/airindiain/status/1483505843853475840?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1483505843853475840%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-air-india-curtails-us-operations-in-view-of-deployment-of-5g-communications-22394026.html
Back to top button