Air India का धमाकेदार ऑफर, 979 में करें हवाई सफर, इंटरनेशनल फ्लाइट पर भी छूट

 सरकारी विमानन कंपनी Air India की तरफ से रिपब्लिक डे पर सेल का आयोजन किया गया है. इस सेल के तहत मात्र 979 में एयर ट्रैवल करने का मौका मिल रहा है. इसके अलावा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, सभी फ्लाइट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह सेल 26 जनवरी को शुरू हुई जो 28 जनवरी तक चलेगी. इस ऑफर के दौरान खरीदे गए टिकट पर 30 सितंबर 2019 तक सफर किया जा सकता है.Air India का धमाकेदार ऑफर, 979 में करें हवाई सफर, इंटरनेशनल फ्लाइट पर भी छूट

कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान के मुताबिक टिकट पर किसी तरह का अतिरिक्त शु्ल्क नहीं वसूला जाएगा. टिकट एयर इंडिया के बुकिंग काउंटर, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट से बुक कराई जा सकती है. डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए न्यूनतम किराया 979 रुपये से शुरू होता है. हालांकि, बिजनेस क्लास से डोमेस्टिक का किराया 6,965 रुपये से शुरू होता है.

इंटरनेशनल फ्लाइट की बात करें तो अमेरिका के लिए इकोनॉमी क्लास का न्यूनतम राउंडट्रिप यानी आने और जाने का किराया 55000 रुपये से शुरू होता है. इंग्लैंड और यूरोप का किराया 32,000 रुपये से शुरू हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इकोनॉमी क्लास का टिकट 50,000 से शुरू हो रहा है. वहीं, साउथ एशिया के देशों का किराया 11,000 से शुरू हो रहा है. SAARC देशों के लिए भी फेयर में कटौती की गई है. इकोनॉमी के अलावा बिजनेस क्लास के भी किराए में कटौती की गई है.

Back to top button