विराट कोहली को भारत रत्न देने के लिए AIGF ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह

विराट कोहली को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने को लेकर मांग उठी है. टीम इंडिया के कप्तान को भारत रत्न दिए जाने की मांग ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने की हैं. ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने इसके लिए पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास तौर पर आग्रह किया है.विराट कोहली को भारत रत्न देने के लिए AIGF ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह

AIGF ने उठाई मांग

फेडरेशन के मुताबिक,”क्रिकेट से देश में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है और विराट कोहली ने पिछले कई सालों से अपने प्रदर्शन से अरबों प्रशंसकों का दिल जीता है. AIGF मानता है कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के स्तर और छवि को बढ़ाने के लिए कोहली की ओर से किए गए प्रयासों की वजह से उन्हें भारत रत्न प्रदान करना चाहिए.” बता दें कि कोहली ने भारतीय टीम के लिए लागातार अच्छा प्रदर्शन किया है और खेल के तीनों प्रारूप में कुल 18,500 रन बनाए हैं. टेस्ट और वनडे में उनका औसत भी 50 से अधिक का रहा है.

सचिन को मिल चुका है भारत रत्न

AIGF का कहना है, “काहली को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का मतलब उनकी प्रतिभा, योग्यता और कड़ी मेहनत को पुरस्कृत करना होगा.” फेडरेशन की इस मांग को अगर अमलीजामा पहनाया जाता है तो विराट कोहली भारत रत्न से नवाजे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर होंगे.

Back to top button