पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने शुरू करी आपनी तैयारी, कर डाले ये बड़े वादे…

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे. अरविंद केजरीवाल ने अगले साल के चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया है और दिल्ली की तरह यहां भी मुफ्त बिजली का वादा किया है.

हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि ऐसा होते ही करीब 80 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो हो जाएगी. हमारी सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली आएगी, लेकिन बिल नहीं आएगा.

अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब में हमारी सरकार बनते ही पुराने पेंडिंग बिलों को माफ कर दिया जाएगा. जैसे दिल्ली में हमने 24 घंटे बिजली दी है, वैसे ही पंजाब में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी.

https://twitter.com/AAPPunjab/status/1409777976930017281?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP की सरकार बनते ही पहले फैसले ये बिजली से जुड़े हुए किए जाएंगे. 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिजली बिल माफ को पहली कलम से माफ कर देंगे, लेकिन 24 घंटे बिजली देने में कुछ वक्त लगेगा क्योंकि नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल के तीन बड़े ऐलान

300 यूनिट बिजली मुफ्त
पुराने बिजली बिल माफ (घरेलू)
24 घंटे मिलेगी बिजली
अरविंद केजरीवाल ने यहां कहा कि देश में आज सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है, वो भी तब जब पंजाब अपनी बिजली खुद बनाता है. दिल्ली में बिजली नहीं बनती है, दूसरे राज्यों से खरीदनी पड़ती है उसके बाद भी सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में हैं. पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी के लोग सस्ती बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. Live TV

Back to top button