उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 193 अंक ऊपर

गुरुवार के सत्र में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार 193 अंक चढ़कर बंद हुआ है। बढ़त के साथ खुला बाजार दिन में फिसल गया लेकिन अंत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 193 अंक चढ़कर 33246 के स्तर पर और निफ्टी 59 अंक की बढ़त के साथ 10252 के स्तर पर बंद हुआ है।

फेड ने बढ़ाई चौथाई फीसद ब्याज दरें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल तीसरी बार ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने ब्याज दरों को 1.25 फीसद से बढ़ाकर 1.50 फीसद कर दिया है। ब्याज दर का यह स्तर वर्ष 2008 के बाद से अबतक का उच्चतम स्तर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओपन कमेटी में ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में 7 वोट और विपक्ष में 2 वोट डाले गए हैं। बैंक का कहना है कि अर्थव्यव्स्था लगातार मजबूत हो रही है। वहीं, फेड ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी 2.1 फीसद से बढ़ाकर 2.5 फीसद कर दिया है।

नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने कलवरी पनडुब्बी को नौसेना में किया शामिल

वैश्विक बाजार में मिले जुले संकेत

अरमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर की ब्याज दरें बढ़ाने के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिले जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 0.14 फीसद की कमजोरी के साथ 22726 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.20 फीसद की कमजोरी के साथ 3296 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.05 फीसद की कमजोरी के साथ 29206 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.93 फीसद की बढ़त के साथ 2503 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सत्र अमेरिकी बाजार भी मिले जुले संकेतों के साथ कारेबार कर बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.33 फीसद की बढ़त के साथ 24585 के रिकॉर्ड हाई स्तर पर, एसएंडपी500 0.05 फीसद की कमजोरी के साथ 2662 के स्तर पर और नैस्डैक 0.20 फीसद की बढ़त के साथ 6875 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

रियल्टी शेयर्स में खरीदारी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी शेयर्स में देखने को मिल रही है। बैंक (0.10 फीसद), ऑटो (0.15 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.06 फीसद), एफएमसीजी (0.14 फीसद), आईटी (0.47 फीसद), मेटल (0.25 फीसद), फार्मा (0.29 फीसद) और रियल्टी (1.14 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।

टेक महिंद्रा टॉप गेनर

निफ्टी में शुमार दिग्गज शेयर्स की बात करें तो 38 हरे निशान में 12 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफ्राटेल, बीपीसीएल और डॉ रेड्डी के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट टीसीएस, गेल, इंडसइंड बैंक, सिप्ला और एचडीएफसी के शेयर्स में है।

 

Back to top button