महिला की रेप के बाद प्राइवेट पार्ट से निकली ऐसी-ऐसी चीजें, डॉक्टर्स के उड़े होश

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में रेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार भोपाल में किराए पर रह रही महिला की डेड बॉडी मिली है जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। महिला को बुरी तरह पीटा गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर की है। 

पुलिस के मुताबिक महिला की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला के प्राईवेट पार्ट में एक बीयर की बोतल और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। महिला की पहचान सिहोर जिले के इच्छावार शहर की निवासी के रूप में की गई है। महिला का नाम माला बताया जा रहा है। जो यहां एक लड़के के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मकान के कमरे में गंध आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। महिला का शरीर बुरी तरह से कट-फटा हुआ था। 

दो महीने पहले ही मकान में रहने आई थी महिला अशोक गार्डन शहर के इंस्पेक्टर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि इन दोनों को देख कर लगता था कि दोनों पति और पत्नी था। दोनों बहुत ही शांत तरीके से यहां रह रहे थे। महिला ज्यादातर घर पर रहा करती थी, जबकि लड़का बाहर जॉब करने जाता थ। पुलिस ने इस मामले में मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो महीने पहले ही राजाराम और माला यहां किराए से रहने आए थे। इससे पहले दोनों मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहे। 

7 साल के बच्चे ने खुद को मारी गोली, वजह जानकर पागल हो जाएगे आप

कमरे से आ रही थी गंध, पुलिस ने ताला तोड़ खोला कमरा 14 मई की दोपहर करीब दो बजे राजा और माला के बीच जमकर विवाद हुआ। माला से मारपीट की जाने की आवाज कमरे से बाहर तक आ रही थी। लेकिन पड़ोसियों ने आपसी मामला समझकर दखल नहीं दिया। जिसके बाद से राजाराम गायब था। गुरुवार दोपहर मकान मालिक के बेटे को ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम से तेज गंध आई तो उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

 

Back to top button