अगवा करने के बाद पुलिसकर्मी का आतंकियों ने बनाया वीडियो, बाद में कर दी हत्या
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी सलीम शाह की अपहरण के बाद हत्या पिछले साल अक्टूबर महीने में मुठभेड़ में मारे गए जैश कमांडर व पाकिस्तानी आतंकी आदिल पठान का बदला लेने के लिए की। आतंकी संगठन हिजबुल ने घटना के बाद पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल किया है जिसमें उसने आदिल की मुखबिरी करना कबूल किया है। उसने कबूल किया है कि एसपीओ रहने के दौरान वह पुलिस अधिकारी परवेज बिल्ला का मुखबिर रहा है।
उसने ही पुलवामा जिले के हरिपारिगाम में आदिल के मौजूद रहने की सूचना दी थी। मुठभेड़ में आदिल व छोटा बर्मी को मार गिराया गया था। एसपीओ से पदोन्नत होने के लिए उसने यह काम किया था। जिले के मुतलहामा गांव में शुक्रवार देर रात को आतंकियों का एक दल अब्दुल गनी शाह के घर में जबरन दाखिल हुआ। वे बेटे मोहम्मद सलीम शाह को अगवा कर अपने साथ ले गए। आतंकियों के जाने के तत्काल बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को दोपहर बाद कोईमुह इलाके में घाट ओडिपोरा में उसका शव पाया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने कांस्टेबल की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है। ईद के बाद लगभग सवा महीने के अंदर आतंकियों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों की अपहरण के बाद हत्या की यह तीसरी घटना है। ज्ञात हो कि ईद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद 14 जून को हत्या कर दी थी। पांच जुलाई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी।
पुलिस लाइन पुलवामा में थी तैनाती
सलीम पुलिस में एसपीओ था और हाल ही में कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुआ था। कठुआ में ट्रेनिंग लेने के बाद उसकी पुलिस लाइन पुलवामा में तैनाती थी। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।
शरीर पर कई जगह चोट के निशान, हिज्ब की करतूत होने का शक
कांस्टेबल के शरीर पर कई जगह टार्चर के निशान थे। पुलिस के अनुसार शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे जिससे यह स्पष्ट होता है कि आतंकियों ने काफी बर्बरतापूर्वक उसे प्रताड़ित किया था। प्रारंभिक छानबीन में घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के शामिल होने का शक है। पुलिस हर पहलुओं की छानबीन कर रहा है। जिला पुलिस लाइन पुलवामा में उसे श्रद्धांजलि दी गई।
हिजबुल ने त्राल में लगाए थे धमकी भरे पोस्टर
https://www.facebook.com/AuNewsJammu/videos/1178749728945187/





