373 रन से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को हुआ ये बड़ा नुकसान, रैंकिंग में इतने स्थान फिसली
पाकिस्तान के हाथों दूसरे टेस्ट में 373 रन की करारी शिकस्त झेलना ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ा है। आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में कंगारुओं को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि अबुधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतकर पाक ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है। इससे पहले वह तीसरे स्थान पर काबिज थी। मगर 373 रन के अंतर की हार से कंगारू टीम को भारी नुकसान हुआ है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है।
ऑस्ट्रेलिया ने 106 अंकों के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत की थी और वो द. अफ्रीका से सिर्फ कुछ दशमलव के अंतर से पीथे थी, लेकिन इस हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के 102 अंक हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब न्यूजीलैंड से मामूली रूप से पीछे है।वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को इस जीत के बाद अंकों के लिहाज से काफी फायदा हुआ है। पाकिस्तान को इस जीत के चलते सात अंका का फायदा हुआ है। पहले पाकिस्तान के 88 अंक थे लेकिन अब उनके 95 अंक हो गए हैं।





