बिहार: पत्नी की मौत के बाद बहू पर बुरी नजर रखता था ससुर, इंकार पर जिंदा जलाया

बांका.बिहार के बांका में ससुर ने बहू के साथ रेप करने की कोशिश की। बहू ने इसका विरोध किया तो ससुर ने पहले उसे बेरहमी से पीटा फिर जिंदा जला दिया। बेटे की शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गंदी नजर रखता था। पत्नी की मौत के बाद बहू पर बुरी नजर रखता था ससुर, इंकार पर जिंदा जलाया

पत्नी की मौत के बाद बहू पर रखने लगा बुरी नजर…

– घटना बांका जिले के धौरेया थाना क्षेत्र के सिझ्झत बलियास गांव में शुक्रवार रात को घटी। 

– जोगेंद्र मांझी ने अपने बेटे इंदल कुमार की शादी तीन साल पहले गौराडीह थाना क्षेत्र के सरायगढ़ की 21 साल की आशा देवी से की थी।

– इंदल सुल्तानगंज के एक होटल में काम करता है। कुछ समय पहले जोगेंद्र माझी की पत्नी की मौत हो गई थी।

– पत्नी की मौत के बाद से जोगेंद्र बहू पर गंदी नजर रखने लगा। वह बहू पर फिजिकल रिलेशन बनाने का प्रेशर डालता था, लेकिन बहू को यह मंजूर न था।

इसे भी देखें:- सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

पहले पीटा फिर जलाया

– शुक्रवार को किसी काम से इंदल अपने ससुराल गया हुआ था। इसी दिन जोगेंद्र बहू के साथ एक रिश्तेदार के यहां होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने गया और शाम को अपने घर लौट आया।

– रात में जोगेंद्र ने बहू के साथ मनमानी करने की कोशिश की, जिसका बहू ने विरोध किया। इस बाद से जोगेंद्र भड़क गया। उसने घर बंद कर बहू को बेरहमी से पीटा।

– पिटाई करके भी जब जोगेंद्र का मन नहीं भरा तो उसने दर्द से तड़पती बहू के शरीर पर केरोसिन तेल डाला और आग लगा दिया। 

– बहू को जिंदा जलाने के बाद जोगेंद्र गांव छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग आग देख जबतक जुटते देर हो चुकी थी। बहू आशा ने दम तोड़ दिया था। 

– बांका के एसडीपीओ एसके दास ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर धनकुण्ड थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Back to top button