नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आम आदमी पार्टी की तारीफ करने के बाद, अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात…

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की तारीफ करने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हों. आप की तारीफ में किए गए उनके ट्वीट के बाद से उनके इस पार्टी में जाने के कयास भी लग रहे हैं. इसी बीच इस मामले पर आप (AAP) प्रमुख और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी आ गई है. गोवा दौरे पर गए केजरीवाल ने सिद्धू के बयान को प्रोत्‍साहित करने वाला बताया है. 

विपक्षी नेता भी कर रहे तारीफ

मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि आमी आदमी पार्टी इतना अच्‍छा काम कर रही है कि विपक्षी नेता भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. इससे हमें प्रोत्‍साहन मिलता है.’ केजरीवाल इस समय गोवा (Goa) दौरे पर हैं और उन्‍होंने यहां की जनता से कई वादे किए हैं. इसमें हर घर को 300 यूनिटी बिजली फ्री में देना, बिजली के पुराने बिल माफ करना और किसानों को फ्री में बिजली देना शामिल है.

सिद्धू ने की थी तारीफ 

दरअसल, लंबे समय से पंजाब की राजनीति में सिद्धू और बाकी कांग्रेस (Congress) नेताओं के बीच खुलकर जंग छिड़ी हुई है. इस बीच सिद्धू ने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात भी की और हाल ही में ट्वीट कर कहा था, ‘हमारे विपक्षी दल ‘आप’ ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए मेरे कामों और दूरदर्शिता को पहचाना है. चाहे वह 2017 से पहले मेरे द्वारा उठाए गए ड्रग्‍स, किसानों की परेशानियां, भ्रष्टाचार एवं बिजली संकट के मुद्दे हों, जिनका सामना पंजाब की जनता को करना पड़ रहा था या फिर आज जिस तरह मैंने ‘पंजाब मॉडल’ पेश किया है. वे साफ तौर पर जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है?’ 

Back to top button