बीजेपी छोड़ने के बाद इस काम में जुटे यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने सभी गैर बीजेपी दलों को एक करने के लिए राष्ट्र मंच की शुरुआत की है।  पटना में राष्ट्र मंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। लोकसभा चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा की इन कोशिशों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार की कई मौको पर आलोचना कर चुके हैं।  

महिला सुरक्षा पर घेरा था सरकार को
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे रेप की घटनाओं पर सिन्हा ने चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि ये सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए सक्षम नहीं है। आरोपियों पर सख्त करवाई करने के बजाय हम उनसे क्षमा मांगते हुए दिखते हैं।  

मोदी सरकार से नाराज यशवंत सिन्हा ने बीजेपी छोड़ी, कहा- देश खतरे में है

जीएसटी का भी किया  विरोध 
यशवंत सिन्हा पिछले कुछ समय से मोदी सरकार पर तीखे हमले करते रहे हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा भी है।  केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोलते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा था कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के दावों के बावजूद देश के आर्थिक हालत चिंताजनक हैं।  साथ ही उन्होंने भाजपा सांसदों से राष्टीय हितो के लिए आवाज उठाने की अपील भी की थी।  उन्होंने ने यह भी कहा था कि अगर अब खामोश रहे तो आने वाली पीढ़िया आपको माफ़ नहीं करेंगी। 

विपक्ष एकता के लिए राष्ट्र मंच
सिन्हा ने इसी साल ३० जनवरी को राष्ट्र मंच की स्थापना की। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ सभी विपक्षियों को साथ आने का न्योता दिया था।  लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव मंच पर दिखाई दिए।  इसके अलावा सपा ,बसपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस जैसी सभी पार्टियों को  बुलाया गया। ममता बैनर्जी को भी राष्ट्र मंच का हिस्सा बनने के लिए सिन्हा कोशिश कर रहे है।  

पहले भी ममता बनर्जी के साथ कर चुके हैं बैठक
गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा पिछले कुछ माह से विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं। 28 मार्च को यशवंत की मुलाकात शत्रुघ्न सिन्हा, अरुण शौरी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई थी।
1998 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। यही नहीं वे चंद्रशेखर सरकार में भी वित्त मंत्री थे। 

यशवंत सिन्हा जिस भाजपा को कोसते नहीं थक रहे उसी भाजपा में उन्ही का बेटा जयंत सिन्हा मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा है। जयंत सिन्हा मोदी सरकार में  केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।  

Back to top button