सेंचुरियन टेस्ट में कोहली के आउट होने के बाद कैफ ने कहा…

भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार का खेल खत्म होने तक 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अभी भी लक्ष्य से 252 रन दूर है जबकि उसे पांचवें दिन के करीब 90 ओवरों का सामना करना है. भारत के सात विकेट सुरक्षित हैं. चौथे दिन स्टम्पस तक चेतेश्वर पुजारा (11) और पार्थिव पटेल (5) रनों पर नाबाद लौटे. पुजारा ने 40 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है. सेंचुरियन टेस्ट में कोहली के आउट होने के बाद कैफ ने कहा...

मुश्किल विकेट पर भारत ने 26 रनों पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. आउट होने वाले बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और लोकेश राहुल (4) तथा कप्तान विराट कोहली (5) शामिल हैं. पहली पारी में शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किल से निकालने वाले कप्तान कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए. कोहली के आउट होने के बाद पूर्व भारतीय खिलाडी मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया,”कोहली आउट हो गए, सब खत्म हो गया.”

वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय टीम को अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी.

बता दें कि टीम इंडिया को अब भी इस मैच को जितने के लिए 252 रनों की जरुरत है. मैच को ड्रा करने के लिए टीम को 90 ओवर खेलने होंगे.

Back to top button