आईपीएल के बाद एक और क्रिकेट टीम की मालकिन बनी प्रीति

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की को ऑनर प्रीति जिंटा ने साउथ अफ्रीका टी-20 ग्लोबल लीग में एक नई टीम खरीदी है. प्रीति ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने स्टेलेनबोश फ्रेंजाइजी टीम को खरीदा है.

After IPL, another cricket team became the mistress of love

प्रीति से पहले आईपीएल में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान ने भी टी-20 ग्लोबल लीग में केपटाउन नाइट राइडर्स की टीम को खरीद चुके हैं. शाहरुख के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मालिक ने भी जोबर्ग जाइंट्स की टीम को खरीदा है.

500 टेस्ट विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने…

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चीफ हारुन लोगाट ने प्रीति का स्वागत करते हुए कहा, ”मैं प्रीति का साउथ अफ्रीकन टी-20 ग्लोबल लीग में स्वागत करता हूं. मुझे गर्व है कि प्रीति इस लीग का हिस्सा बन रही हैं.”

प्रीति ने भी ट्वीट कर कहा, ”मैं हारुन लोगार्ट का शुक्रिया अदा करती हूं साथ ही टी-20 ग्लोबल लीग को लेकर जुनून, जज्बे की भी प्रशंसा करती हूं जिसने मुझे इस लीग में आने के लिए बाध्य किया.”

आपको बता दें कि प्रीति पहली बार साल 2008 में आईपीएल की टीम किंग्स इंलेवन पंजाब के साथ जुड़ी थी और पहली महिला को- ऑनर बनी थी.

साउथ अफ्रीकी स्टार खिलाड़ी फाफ डू प्लेसी प्रीति जिंटा की टीम के कप्तान होंगे.

Back to top button