हार के बाद श्रीलंका को बड़ा झटका, कप्तान पर लगा 2 मैच का बैन…

भारत के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में हार के बाद श्रीलंकाई टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, श्रीलंका के वनडे टीम के कप्तान उपुल थरंगा पर धीमे ओवर रेट की वजह से 2 मैच का बैन लगा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में उपुल थरंगा पर स्लो ओवर कराने के चलते 2 मैचों का बैन लगा था।

हार के बाद श्रीलंका को बड़ा झटका, कप्तान पर लगा 2 मैच का बैन...

रिपोर्ट्स के मुताबिक थरंगा पर बैन लगाने के बाद श्रीलंकाई टीम  ने चांडीमल और लाहिरू थिरिमाने को टीम में वापस बुलाया है। खबर आ रही है कि उपुल थरंगा की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल को वनडे टीम की भी कमान सौंपी जा सकती है।  

रणवीर और दीपिका का ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से हो रहा है वायरल… देख पूरा वीडियो

वहीं कंधे की चोट की वजह से सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका का भी अगले 2 मैचों में खेलना तय नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही है कि उनकी जगह थिरिमाने पारी की शुरुआत करेंगे जबकि चौथे नंबर पर थरंगा की जगह चांडीमल ले सकते हैं।

बता दें कि 5 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंकाई टीम 2-0 से पीछे चल रही है। पहले मैच में जहां भारतीय टीम ने उसे 9 विकेटों से करारी शिकस्त दी थी तो गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया।

Back to top button