भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए अफगान टीम घोषित

नई दिल्ली: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से बैंगलोर में एक मात्र टेस्ट मैच खेला जायेगा. इसके लिए अफगानिस्तान ने मंगलवार को अपनी टीम की घोषणा की. टीम असगर स्टैनिकजई की कप्तानी में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलेगी. अफगान टीम ने युवा गेंदबाज मुजीब उर रहमान को मौका दिया है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पहले ही घोषित कर दी गई थी. टीम इंडिया अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में यह मैच खेलेगी.भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए अफगान टीम घोषित

भारत और अफगानिस्तान के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जायेगा. इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करके अपनी टीम घोषित की. चयन समिति ने मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, एहसानुल्लाह जन्नत, रहमत शाह और नासिर जमाल को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज राशिद खान और मुजीब उर रहमान भी टीम का हिस्सा हैं. इनके अलावा मोहम्मद नबी, जहीर खान और अफ्सार जजाई को भी टीम में शामिल किया गया है.

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. टीम इंडिया अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय टीम में बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, करुण नायर और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को शामिल किया गया है. वहीं गेंदबाजी के लिए युवा गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा को भी मौका मिला है. स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टीम के हिस्सा होंगे.

टेस्ट क्रिकेट टीमें 

भारत – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, करुण नायर, ऋद्धिमान साहा, रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर.

अफगानिस्तान – असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, एहसानुल्लाह जन्नत, रहमत शाह और नासिर जमाल, हशमतुल्लाह शहिदी, अफ्सार जजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जहीर खान, हमजा होटक, सैयद शेरजाद, यामिन अहमदजई, वफादार मोहम्मद, मुजीब उर रहमान.

Back to top button