CM योगी की सलाह: लोग शुगर से बीमार हो रहे हैं, आप दूसरी फसलें उगाने की भी आदत डालें

देश में लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही देश भर की तमाम राजनैतिक पार्टियों ने इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके तहत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने जगह-जगह जा कर जनता से मिलना और उनकी समस्या  सुनने के साथ-साथ अपनी उपलब्धिया गिनना भी शुरू कर दिया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश के बागपत में किसानों से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसानों को एक अजीब सलाह भी दे डाली। CM योगी की सलाह: लोग शुगर से बीमार हो रहे हैं, आप दूसरी फसलें उगाने की भी आदत डालें

 उत्तर प्रदेश के बागपत में  दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के शिलान्यास के लिए वैदिक इंटर कालेज में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद किसानों से कहा कि लोग अत्यधिक शुगर के कारण बीमार होते जा रहे हैं इसलिए आप लोग  दूसरी फसलें उगाने भी की आदत डालना शुरू कर दे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश के एक-एक शहर और गांव में बिजली पहुंचाई है। 

उन्होंने राज्य की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने बिजली देने में बहुत भेदभाव किया था। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी इससे पहले भी एक बार अपने अजीब बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने उत्तरप्रदेश के वृंदावन में एक कार्यक्रम में वृंदावन में बंदरो की समस्या से परेशान लोगों से कहा था कि बंदर भगाने हो तो करो बजरंग बली की आरती और पाठ करो। 

Back to top button