इन एक्ट्रेसेस ने अपनी छोटी उम्र के एक्टर्स के साथ किया रोमांस

बॉलीवुड फिल्मों में ऐसा होना तो आम बात है कि एक्टर्स अपनी छोटी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच उम्र का फासला बहुत ज्यादा भी रहा है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि सिर्फ एक्टर्स ही बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस भी ऐसी हैं जिन्होंने अपनी उम्र से बहुत कम उम्र के एक्टर्स के साथ रोमांस किया है। आइए आज हम आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने खुद से उम्र में छोटे एक्टर्स के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है।इन एक्ट्रेसेस ने अपनी छोटी उम्र के एक्टर्स के साथ किया रोमांस

हाल ही खबर आई थी कि साल 1964 में आई अभिनेता मनोज कुमार और एक्ट्रेस साधना की फिल्म ‘वो कौन थी’ का रीमेक बनने वाला है। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या खुद से 7 साल छोटे एक्टर शाहिद कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी।

राजकुमार-ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही फिल्म ‘फन्ने खां’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आपको बता दें, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय खुद से 11 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। 

रणबीर-ऐश्वर्या

साल 2016 में आई करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय ने खुद से उम्र में छोटे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। आपको बता दें, रणबीर कपूर, ऐश्वर्या से उम्र में 11 साल छोटे हैं। 

विवेक-ऐश्वर्या

इससे पहले साल 2002 में भी ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ में खुद से उम्र में छोटे बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के साथ रोमांस किया था। आपको बता दें, विवेक ओबरॉय, ऐश्वर्या राय से उम्र में 3 साल छोटे हैं। 

अभिषेक-ऐश्वर्या

इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय ने खुद से उम्र में छोटे अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में आई फिल्म ‘गुरु’ और साल 2010 में आई फिल्म ‘रावण’ में रोमांस किया था। आपको बता दें, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय से उम्र में ढाई साल छोटे हैं। 

वरुण-कैटरीना

अब बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की। कैटरीना कैफ जल्द ही रेमो डिसूजा की आनेवाली फिल्म में नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में कैटरीना के अपोजिट एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म कैटरीना, वरुण के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। आपको बता दें, वरुण धवन, कैटरीना से उम्र में 4 साल छोटे हैं। 

सिद्धार्थ-कैटरीना

साल 2016 में आई फिल्म ‘बार बार देखो’ में कैटरीना कैफ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करते हुए नजर आईं थीं। इस फिल्म में दोनों के बीच केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ से उम्र में 1 साल छोटे हैं। 

आदित्य-कैटरीना

साल 2016 में ही आई फिल्म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आईं थीं। आपको बता दें, आदित्य, कैटरीना से उम्र में 2 साल छोटे हैं।  

नरगिस-वरुण

साल 2014 में आई फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस नरगिस फाकरी के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। वरुण धवन, नरगिस फाकरी से उम्र में 8 साल छोटे हैं। 

रणबीर-नरगिस

इससे पहले नरगिस फाकरी साल 2011 में आई इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में खुद से उम्र में छोटे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आईं थीं। आपको बता दें, रणबीर कपूर, नरगिस फाकरी से उम्र में 3 साल छोटे हैं। 

जैकलीन-वरुण

साल 2017  रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुड़वा-2’ में जैक्लीन फर्नांडीज ने उम्र में खुद से 2 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ रोमांस किया था। 

जैकलीन-टाइगर

इससे पहले साल 2016 में आई फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में भी जैक्लीन फर्नांडीज खुद से उम्र में 5 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करते हुए नजर आईं थीं। 

दिलजीत-करीना

अगर करीना कपूर की बात करें तो, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में करीना ने पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ रोमांस किया था, जो उनसे उम्र में 3 साल छोटे हैं। 

अर्जुन-करीना

साल 2016 में ही आई फिल्म ‘की एंड का’ में करीना कपूर ने खुद से उम्र में 5 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ऑन स्क्रीन मैरिड कपल की भूमिका निभाई थी। 

इमरान-करीना

इससे पहले करीना कपर ने साल 2013 में आई फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ बॉलीवुड एक्टर इमरान खान के रोमांस किया था। इमरान, करीना से 3 साल छोटे हैं। ये दोनों फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ में भी एक साथ काम कर चुके हैं। 

 अली फजल-विद्या

अब बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की, विद्या बालन साल 2014 में आई फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में खुद से उम्र में 8 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर अली फजल के साथ रोमांस करते हुए नजर आईं थीं। 

Back to top button