Activa ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 2 करोड़ वाहन बेचने वाली Honda बनी भारत की पहली टू-व्हीलर कंपनी

Honda की Activa ने भारत में एक और कीर्तिमान बना दिया है। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Honda ने अपनी Activa के 2 करोड़ यूनिट्स भारत में बेचे हैं। इसके बाद अब Honda की Activa भारत का पहला और एकमात्र ऐसा स्कूटर बन गया है जिसकी इतनी ज्यादा बिक्री हुई है।

3 साल में बेचे 1 करोड़ यूनिट्स

Honda की Activa के आज भले ही 2 करोड़ यूनिट्स भारत में बिक गए हैं, लेकिन एक समय वो भी था जब कंपनी को 1 करोड़ यूनिट्स बेचने में 15 साल लगे थे। इसके बाद कंपनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दूसरे 1 करोड़ यूनिट्स को बेचने में कंपनी को केवल 3 साल लगे।

Honda Activa ने कुछ सालों पहले ही Hero Splendor को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर का खिताब अपने नाम किया था।

Honda की Activa ने साल 2001 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। 110 सीसी वाले इस स्कूटर की बिक्री को देखते हुए दूसरी निर्माता कंपनियों ने भी स्कूटर बाजार में अपने मॉडल को पेश करना शुरू किया। इसी साल  कंपनी ने 2018 Auto Expo में Activa 5G को लॉन्च किया था। इसके बेस वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 53,685 रुपये है।

Back to top button