Acid Attack: अब फिल्म जरिये पीड़िता लक्ष्मी बयां करेंगी अपनी दर्दनाक कहानी

16 साल की उम्र में एसिड अटैक की शिकार हुई दिल्ली की लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।फिल्म डायरेक्टर मेघना गुलजार जल्द ही लक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म तलवार बनाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
रविवार को इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के छठे स्थापना पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची लक्ष्मी अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि करीब 16 साल की उम्र में 30 साल के एक व्यक्ति ने दिल्ली में उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था।
हादसे में उनका पूरा चेहरा झुलस गया था। ऑपरेशन के दौरान घंटों पीड़ा सहनी पड़ी थी। लेकिन, इस दर्दनाक हादसे के बाद भी मैंने हार नहीं मानी। अपनी तरह अन्य एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी।
ये भी पढ़े: अंधी है कांग्रेस इसलिए उसे नहीं दिखता विकास- शिवराज सिंह चौहान
खुलेआम एसिड बिक्री पर जताई नाराजगी
देहरादून। लक्ष्मी अग्रवाल ने खुलेआम एसिड बिक्री पर नाराजगी जताई। साथ ही एसिड अटैक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की भी बात कही। बताया कि दिल्ली सरकार नौकरी में एसिड अटैक पीड़ितों को आरक्षण देने पर में विचार कर रही है।





