FACEBOOK ने यूजर की संख्या मे इस आंकड़े को छुआ, जानकर होगी हैरानी…

पहली तिमाही में इस साल सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक के मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयूज) की संख्या साल-दर-साल आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 2.38 अरब हो गई है, जबकि फेसबुक स्टोरीज इस्तेमाल करनेवाले लोगों की संख्या 50 करोड़ हो गई है.फेसबुक ने बुधवार देर रात वित्तीय आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इतनी ही तेज दैनिक एक्टिव यूजर्स की वृद्धि दर भी रही है. कंपनी के लिए यह आंकड़े संतोषजनक है.
हाल ही मे कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि, “मार्च 2019 में दैनिक सक्रिय यूजर्स (डीएयूज) 1.56 अरब थे, जो कि साल-दर-साल आधार पर 8 फीसदी की तेजी है.”फेसबुक ने कहा, “इसके अतिरिक्त हमने अनुमान लगाया है कि 2.1 अरब से ज्यादा लोग अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्स एप या मैसेंजर (हमारे परिवार की ही अन्य सेवाएं) का प्रयोग कर हैं. हर माह कम से कम 2.7 अरब लोग हमारे परिवार की किसी एक सेवा का उपयोग करते हैं.”
कम बजट में शाओमी ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के हावले से कहा गया कि फेसबुक स्टोरीज ने 30 करोड़ दैनिक यूजर्स का मील का पत्थर पिछले साल सितंबर में ही हासिल कर लिया था. फेसबुक के अपने यूजरो के संख्या को बढ़ाने के लिए काफी प्रचार पसार किया है जिसका कंपनी को फायदा मिल रहा है लेकिन कंपनी को डेटा सुरक्षा को लेकर और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. ताकि यूजर्स की संख्या मे बढ़ोत्तरी होती रहे.





