18 की उम्र तक 6 बार कराया था अबॉर्शन, उलझी Murder Mystery
जयपुर। सौ करोड़ रुपए की प्रोपर्टी की मालकिन और दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराणा की बेटी शुभांगना की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस मेडिकल बोर्ड से राय लेने के लिए तैयार हो गई है। बता दें कि शुभांगना ने अपने वकील को कई मेल किए थे, जिसमें उसने पति राजकुमार पर आरोप लगाया था कि उसने शुभांगना के शादी से पहले 3 बार और शादी के बाद 3 बार गर्भपात करवाया था। शुभांगना ने मेल पर जिक्र किया था कि राजकुमार ने शुभांगना के मर्जी के खिलाफ 6 बार गर्भपात करवाया था।

ये लिखा था मेल पर….
– राजकुमार की हरकतों से आहत होकर शुभांगना ने मई माह में अपने एडवोकेट के पास ई-मेल और वॉट्सऐप मैसेज भेजे थे।
– मैसेज में शुभांगना ने लिखा था कि उसकी मुलाकात राजकुमार से 16 साल की उम्र में हुई थी तभी से उसके संबंध बन गए थे। राजकुमार ने शादी से पहले 3 बार और शादी के बाद 3 बार गर्भपात करवाया था। शुभांगना ने मेल पर जिक्र किया था कि राजकुमार ने शुभांगना के मर्जी के खिलाफ 6 बार गर्भपात करवाया था।
– शुभांगना ने वकील को जो लिखित में दिया है, उसके अनुसार बनीपार्क इलाके में पास-पास रहने के कारण 1996 में राजकुमार से जान-पहचान हुई थी। अगले साल शादी कर ली।
– दो बच्चे होने के बाद पिछले कुछ सालों से आपस में अन-बन होने लगी। राजकुमार शराब पीने का आदी था।
– उसकी मारपीट से परेशान होकर जब उसने राजकुमार के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की तो काउंसलिंग के दौरान राजीनामा कर लिया। उसके बाद ज्यादातर अलग-अलग रहने लगे।

अब इस तरह से हो रही है मामले की जांच
– जांच अधिकारी एसीपी पुष्पेंन्द्र सिंह ने सवाई मानसिंह अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के एचओडी को पत्र लिखकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट फोटोग्राफ के आधार पर ओपिनियन मांगी है।
– इधर, पुलिस ने एफएसएल से विसरा रिपोर्ट जल्द लेने के लिए भी पत्र लिखा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जांच के लिए विसरा लेकर एफएसएल भेजा था जिसकी रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं आई है। ऐसे में जांच अधिकारी ने विसरा रिपोर्ट के लिए रिमांइडर भेजा है।
– साथ ही शनिवार को जांच अधिकारी लगातार तीसरे दिन शुभांगना के घर गए और बयान लिए।
ये है पूरा मामला
– गौरतलब है कि शुभांगना 26 अगस्त को सी स्कीम स्थित बंगले पर लटकी मिली थी। पिता प्रेम सुराणा फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए थे।
– इस मामले में जांच में लापरवाही बरतने वाले अशोक नगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी बालाराम को पुलिस कमिश्नर ने जयपुर कमिश्नरेट से बाहर कर दिया है।
– साथ ही पुलिस मुख्यालय ने नाॅन फिल्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच एसीपी पुष्पेंन्द्र सिंह को दी, जिन्होंने एफएसएल टीम को बुलाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इसके बाद अब सीनियर मेडिकल ज्यूरिष्ट की टीम से ओपिनियन मांगी है।