AAP जीद उपचुनाव नहीं लड़ेगी, जयहिंद बाेले- सीधे फाइनल में उतरेंगे

आम आदमी पार्टी हरियाणा के जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। अाप के हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी इस उपुचनाव में नहीं लड़ेगी। पार्टी सेमीफाइनल में नहीं सीधे फाइनल में उतरेगी। आप लाेकसभा चुनावके लिए तैयारी कर रही है।
यहां पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने हरियाणा की राजनीति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक की गई और इसमें राज्य में पार्टी की तैयारियां की समीक्षा की गई। लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोनीपत, अंबाला और पानीपत क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं आज ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद क्रम से अन्य क्षेत्राें के पार्टी पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा के पदाधिकारियों को दिल्ली सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी और इससे लोगों को अवगत कराने के बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है। आप के कार्यकर्ता हरियाणा में आमलोगों को दिल्ली सरकार के कार्यों के बारे में बताएंगे अौर इसके आधार पर मनोहर सरकार की पाेल खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली सरकार के विकास कार्यों के नाम पर हरियाणा में वोट मांगेंगी। पदाधिकारियों को ट्रेंनिग के लिए बैठकें क्षेत्र के अनुसार सिलसिलेवार तरीके से 10 जनवरी तक निरंतर चलेंगी। बैठकों में अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय ट्रेनिंग दे रहे हैं।
नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में मौजूद तीनों पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और इनेलो जाति और धर्म के नमा पर राजनीति कर रही हैं। आम आदमी पार्टी इसका खात्मा करेगी। हम विकास और सद्भाव की राजनीति करेंगे और नया माहौल बनाएंगे। हरियाणा में जातिवादी मुख्यमंत्री ने प्रदेश का सत्यानाश किया है।
जयहिंद ने गाेल्डन गोल्ड महिला निशानेबाल मनु भाकर के इनाम को लेकर विवाद पर उन्होंने हरियाणा सरकार की अालोचना की। उन्होंने कहा कि मनु भाकर को इनाम की राशि नहीं दिया जाना शर्म की बात है। अनिल विज द्वारा मनु भाकर से माफी मांगने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि माफी तो अनिल विज को मांगनी चाहिए और वह भी कान पकड़ कर। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने अपने दम पर कामयाबी हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके साथ इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है।





