AAP की महिला कार्यकर्ता ने छेड़खानी से तंग आकर दी जान

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने मंगलवार को अपने घर में खुदकुशी कर ली है। महिला ने छेड़खानी से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी है। महिला ने जून में पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर छेड़खानी करने और अश्लील टिप्पणी करने का मामला नरेला थाने में दर्ज कराया था। बताया जाता है कि वह पार्टी द्वारा आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने से नाराज थी।

 AAP की महिला कार्यकर्ता ने छेड़खानी से तंग आकर दी जान

आप की महिला वर्कर ने अपने आखिरी बयान में कहा कि मैं रमेश भारद्वाज की वजह से आत्महत्या कर रही हूं। मेरा शोषण किया गया है और मैं अब जी नहीं सकती। इसमें किसी और का कोई दोष नहीं है।

 
Back to top button