बेटे के साथ कुछ इस तरह मां ने बनाया वीडियो, देखते ही कंफ्यूज हुए लोग

अक्सर बाइक पर आपने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे के साथ देखा होगा. कुछ कपल तो सरेआम बेशर्मी करते हुए भी नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर जब ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, तो पुलिस भी कार्रवाई करती है, साथ ही साथ लोग भी खूब खरी-खोटी सुनाते हैं. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वो लोगों को कंफ्यूज कर रखा है. दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक खूबसूरत महिला बैठी हुई है. दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो शेयर करने वाली महिला ने खुद को इस लड़के की मां बताया है. ऐसे में लोग गुस्से में भद्दे और अश्लील कमेंट्स भी कर रहे हैं. महिला का नाम मीरा मेहता (@_mehta_meera_) है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक हैंडसम लड़का काला चश्मा लगाए रेसिंग बाइक केटीएम चला रहा है. उसके ठीक पीछे शॉर्ट्स में एक खूबसूरत महिला बैठी हुई है. जैसे ही बाइक रुकती है, वो मुस्कुराती हुई लड़के की तरफ उंगली दिखाती है और उसे पकड़कर चिपक जाती है. दोनों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि ये गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं. लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, वीडियो के कैप्शन ने सारी सच्चाई बयां कर दी है. मीरा ने कैप्शन में लिखा है कि हम मां-बेटे हैं. खुद को मीरा ने संतूर मॉम करार दिया है. साथ ही मां-बेटे के प्यार का हैशटैग लगाया है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर मीरा को 25 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
सोशल मीडिया पर मीरा और उनके बेटे का यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, साथ ही हजारों लोगों ने इस वीडियो को अपने दोस्तों को शेयर भी किया है. इतना ही नहीं, वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं, जिसमें ज्यादातर कमेंट्स भद्दे और अश्लील हैं. लोगों ने इनके रिश्ते पर ही सवाल उठा दिया है. कुछ लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई मां अपने बेटे के साथ ऐसा वीडियो कैसे बना सकती है?
वीडियो पर कमेंट करते हुए पूजा बाजपेई नाम की महिला ने लिखा है कि तुम लोग वीडियो के चक्कर में मां बेटा के रिश्ते को बर्बाद कर रही हो. आर्या नाम के यूजर ने गुस्से में कमेंट किया है कि अगर तुम दोनों मां-बेटे हो, तो पति क्या महिला के पेट में है? क्या हद होती है बेइज्जती करवाने की. लकी नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि तुम कैसी मां हो, जो इस तरह से रहती हो यार? बहुत सारे वीडियोज आपके देखे हैं, जो अजीब लगते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मां-बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र होता है. ऐसे में कमसिन लड़कियों की तरह कपड़े पहन लेने से क्या रिश्ता बदल जाता है? लोगों की सोच को कुछ कह नहीं सकते हैं.





