पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें सरल उपाय

सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्ण को समर्पित है। इस दिन पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही निसंतान दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में एकादशी तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार ये सरल उपाय जरूर करें।

राशि अनुसार दान
मेष राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
वृषभ राशि के जातक पूजा के समय भगवान विष्णु को चावल और गुड़ से निर्मित खीर अर्पित करें।
मिथुन राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर पूजा के समय भगवान विष्णु को बांसुरी अर्पित करें।
कर्क राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर कच्चे दूध से जग के नाथ भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
सिंह राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें।
कन्या राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर पूजा के दौरान भगवान विष्णु को मोर पंख अर्पित करें।
तुला राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर पूजा के समय भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद में लाल रंग के फल अर्पित करें।
धनु राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर कच्चे दूध में केसर मिलाकर विष्णु जी का अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पूजा के समय गन्ने के रस से अभिषेक करें।
कुंभ राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में नारियल जल रख विष्णु जी का अभिषेक करें।
मीन राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के लड्डु और पके केले अर्पित करें।

Back to top button