घर में सुख-शांति और पॉजिटिविटी चाहिए? अपनाएं ये 8 बेहद आसान आध्यात्मिक उपाय

कई लोगों को लगता है कि घर में आध्यात्मिक माहौल बनाने के लिए रोज बड़े-बड़े अनुष्ठान या घंटों पूजा करनी पड़ती है। लेकिन, सच तो यह है कि आपको ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है।

बस अपनी डेली रूटीन में कुछ छोटे-छोटे और बेहद आसान बदलाव करके भी आप अपने घर में भक्ति, शांति और सकारात्मकता ला सकते हैं। आइए जानते हैं वो 8 आसान उपाय जो आपके घर की ऊर्जा बदल देंगे:

सुबह-शाम जरूर जलाएं दीया
हिंदू धर्म में दीपक जलाने का खास महत्व है। सुबह और शाम के वक्त अपने पूजा घर में घी या तेल का एक दीया जरूर जलाएं। दीये की रोशनी घर से नेगेटिविटी को दूर करती है और पॉजिटिव एनर्जी लाती है।

पूजा की जगह को हमेशा साफ रखें
आपका मंदिर चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी साफ-सफाई सबसे ज्यादा मायने रखती है। भगवान की मूर्तियां, तस्वीरें और पूजा का सारा सामान हमेशा सलीके से रखें। साफ और व्यवस्थित जगह पर ही मन टिकता है और एकाग्र होता है।

थोड़ा समय निकालकर मंत्रों का जप करें
मन की शांति के लिए मंत्र जप एक बेहतरीन तरीका है। सुबह या शाम को बस 5-10 मिनट निकालकर अपनी आस्था के अनुसार किसी भी मंत्र का जप करें। इससे मन का तनाव काफी हद तक कम होता है।

पूजा में घंटी का इस्तेमाल करें
मंदिर में घंटी बजाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इसकी आवाज से पूरा माहौल एकदम भक्तिमय हो जाता है। इसलिए पूजा शुरू करने से पहले घंटी जरूर बजाएं। यह आपके आस-पास की ऊर्जा को शुद्ध करती है।

शंख की पवित्र ध्वनि
अगर आपके घर में शंख है, तो पूजा के समय इसे बजाने की आदत जरूर डालें। मान्यताओं के अनुसार, शंख की पवित्र आवाज से वातावरण की सारी अशुद्धियां मिट जाती हैं और घर में पवित्रता आती है।

धूप और अगरबत्ती की खुशबू
पूजा के समय धूप या अगरबत्ती जलाने से घर के कोने-कोने में खुशबू फैल जाती है। यह खुशबू न सिर्फ मन को शांत करती है, बल्कि पूजा में ध्यान लगाने में भी बहुत मदद करती है।

मन ही मन करें ईश्वर का ध्यान
जरूरी नहीं कि घंटों भगवान की पूजा की जाए। सुबह उठकर और रात में सोने से पहले भी 5 मिनट ईश्वर का शुक्रिया अदा किया जा सकता है। दिनभर में जो भी अच्छा हुआ, उसके लिए भगवान का धन्यवाद जरूर करें।

धार्मिक पुस्तकों का पाठ करें
चाहे थोड़ा ही सही लेकिन रोजाना समय निकालकर रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, गीता या शिव चालीसा या किसी भी धार्मिक पुस्तक का पाठ करें। इससे घर का माहौल खूबसूरत, शांत और पॉजिटिव हो जाता है।

Back to top button