हीट स्टाइलिंग से डैमेज बालों के लिए रामबाण है भृंगराज-आंवला हेयर मास्क

खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए फैशनेबल कपड़ों के साथ बालों को भी स्टाइल करना अहम हिस्सा है, लेकिन कई बार इसकी वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं। इससे बाल न सिर्फ रूखे और बेजान दिखते हैं, बल्कि उनमें दोमुंहे भी बढ़ जाते हैं।

ऐसे में अगर आप बालों के ट्रीटमेंट के लिए किसी घरेलू नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो भृंगराज और आंवला से बना हेयर मास्क रामबाण इलाज साबित हो सकता है।

भृंगराज और आंवला हेयर मास्क
भृंगराज आयुर्वेद में एक जड़ी बूटी है, जो रूखे और बेजान बालों को ठीक करने में मदद करती है। इतना ही नहीं, इस औषधि से बालों का झड़ना कम होने के साथ बाल पकने के समस्या से भी छुटकारा मिलता है। वहीं, आंवला से बालों को एंटीऑक्सिडेंट्स, आयरन और विटामिन सी की कमी पूरी होती है। आइए जानें इसका हेयर मास्क बनाने का तरीका और लगाने की सही विधि:

सामग्री
1 बड़ा चम्मच भृंगराज पाउडर या 1 मुट्ठी भृंगराज पत्तियां

2-3 फ्रेश आंवला

2-3 चम्मच दही या शहद

जरूरत अनुसार पानी

कैसे बनाएं?
अगर भृंगराज की पत्तियां ले रहे हैं तो इन्हें सबसे पहले अच्छे से धो लें और फिर बारीक पीस लेना है।

पाउडर ले रहे हैं तो एक कटोरी में एक चम्मच भृंगराज पाउडर डालें।

इसके बाद आंवला को काटकर उसका गूदा निकालें और इसे भी बारीक पीस लेना है।

फिर उसे सूती कपड़े में डालकर रस निकाल लें।

इस रस को भृंगराज के पेस्ट में अच्छे से मिक्स कर लेना है ताकि स्मूद पेस्ट बन जाए।

अब उसमें गाढ़ापन बढ़ाने के लिए 2-3 चम्मच शहद या दही अपनी उपलब्धता के मुताबिक मिला लेना है।

चाहे तो इसमें कुछ बूंद नारियल का तेल भी डाल सकते हैं, पर यह विकल्प ऑप्शनल है।

मिश्रण को मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर ले।

आपका भृंगराज और आंवला का खास हेयर मास्क तैयार है।

लगाने का सही तरीका
भृंगराज और आंवले के इस हेयर मास्क को स्कैल्प से लगाना शुरू करें। इसके लिए बालों का बीच में से पार्टिशन करना है। अब हथेली पर पेस्ट लेकर स्कैल्प पर अप्लाई करते जाएं। सबसे आखिर में जड़ों से नीचे बालों तक पेस्ट लगाने के बाद ढीला जूड़ा बांध लें। इसे 15-20 मिनट लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लेना है। हफ्ते में 2 बार इस मास्क को लगाने से हीट स्टाइलिंग से डैमेज बालों को ठीक किया जा सकता है।

Back to top button