रूखे और टूटते बालों का परमानेंट इलाज! आज ही घर पर ट्राई करें ये 4 असरदार हेयर मास्क

लंबे और घने बाल खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं पर आजकल का बिगड़ता लाइफस्टाइल और बदलता मौसम बालों की सेहत पर हावी हो गया है। इसकी वजह से बालों का झड़ना, रूखापन, सफेद होना और डैंड्रफ जैसी समस्या आम हो गई है। अगर आप महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बजाय कोई घरेलू तरीका अपनाना चाहते हैं तो यहां कई हेयर मास्क की रेसिपी बताई गई है जिन्हें आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।

मेथी हेयर मास्क
मेथी हेयर मास्क एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्कैल्प को किसी भी तरह इए इंफेक्शन से बचाते हैं। इस तरह अगर डैंड्रफ और बालों के रूखेपन समस्या से ज्यादा परेशान हैं तो मेथी हेयर मास्क एक सेवियर हो सकता है।

कैसे बनाएं मेथी हेयर मास्क?
मेथी के बीज एक रात पहले भिगोकर रख दें।

अगले दिन सुबह मेथी के बीजों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें।

आपका हेयर मास्क तैयार है, इसे बालों में 30 मिनट तक अप्लाई करने के बाद हेयर वॉश कर लें।

नारियल तेल और दालचीनी का हेयर मास्क
नारियल तेल बालों के लिए किसी जादू से कम नहीं, यह बालों में पर्याप्त नमी बनाकर उन्हें टूटने से बचाता है और उन्हें गहराई तक कंडीशन करने में मदद करता है। दालचीनी की बात करें तो इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो बालों की ग्रोथ में सीधे तौर पर मददगार हैं।

कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल और दालचीनी का हेयर मास्क?
1 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को एक साथ मिक्स कर लें।

अब बालों का पार्टीशन कर लें और इस पेस्ट को जड़ों में लगाएं।

उसके बाद बालों के ऊपर भी इस पेस्ट को अप्लाई करें।

30 मिनट तक बालों को ढककर रखें और फिर शैंपू कर लें।

दही, शहद और केले का हेयर मास्क
केला नैचुरल ऑयल, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिंस से भरपूर होता है। जब हम इसमें दही भी मिलाते हैं तो यह लैक्टिक एसिड रिच भी हो जाता है। इस तरह जहां एक तरफ केला और शहद बालों को कंडीशन करने का काम करता है तो वहीं दही से बालों का रुखापन कम होता है।

कैसे इस्तेमाल करें दही, शहद और केले का हेयर मास्क?
1 केला अच्छे से मैश कर लें।

2 बड़े चम्मच दही और केले के साथ 1 चम्मच शहद मिक्स करें।

तीनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों को हल्का सा गीला करें।

यह मास्क स्कैल्प से नीचे बालों तक लगाएं। फिर 30 मिनट बाद शैंपू कर लें।

एलोवेरा और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क
अगर स्कैल्प में रूखापन और खुजली रहती है तो एलोवेरा और कैस्टर ऑयल इससे छुटकारा दिला सकते हैं। एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रैट करने और कैस्टर ऑयल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करें एलोवेरा और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क?
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 2-3 बूंद कैस्टर ऑयल मिलाकर यह हेयर मास्क तैयार कर लें।

इसे स्कैल्प में लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें।

उसके बाद सादे पानी से धोएं और फिर शैंपू कर लें।

Back to top button