Sony का नया फ्लैगशिप 5G फोन इस दिन आएगा

सोनी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Xperia 1 VIII के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि ये नया फोन 13 मई को जापान समयानुसार सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में सोनी अपने नए स्मार्टफोन के साथ A7r VI फुल-फ्रेम कैमरा और नया 100-400mm f/4.5 GM लेंस भी पेश कर सकता है।
कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट को टीज करते हुए ‘when brilliance comes full circle, the next one is coming’ टैगलाइन का यूज किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कंपनी के Xperia 1 सीरीज के अगले बड़े अपग्रेड का इशारा है। Xperia 1 VIII मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल को रिप्लेस कर सकता है और कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप में तहलका मचा सकता है।
डिजाइन को सकता है चेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक Xperia 1 VIII में इस बार थोड़ा चौड़ा और मोटा बॉडी डिजाइन मिल सकता है। इतना ही नहीं डिवाइस के रियर पैनल पर नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जो इसके डिजाइन को पहले से अलग बना देगा। कैमरा सिस्टम में इस बार अपग्रेडेड टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 16mm अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 24mm प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया जा सकता है। Sony इस बार बैटरी पर भी ज्यादा फोकस कर सकता है और फोन में 2 दिन की बैटरी लाइफ मिल सकती है।
Xperia 1 VIII के संभावित स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xperia 1 VIII में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रेजोल्यूशन और HDR सपोर्ट के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
साथ ही इस फोन में 12GB तक RAM मिल सकती है। इसके अलावा, फोन इस बार कई नए कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है, जिनमें Graphite Black, Iolite Silver, Garnet Red और Native Gold शामिल होगा।





