इस Mother’s Day मां के साथ वाली फोटो पर लगाएं 50+ शॉर्ट एंड स्वीट कैप्शन्स

Mother’s Day एक ऐसा खास मौका है, जब हम अपनी मां के प्रति अपने प्यार और सम्मान को जाहिर करते हैं। सोशल मीडिया पर मां के साथ एक प्यारी-सी फोटो शेयर करना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर उस फोटो के साथ लिखने के लिए सही शब्द नहीं मिल पाते।

हालांकि, अब आपको शब्दों की कमी महसूस नहीं होगी। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए, हमनें आपके लिए 50 से भी ज्यादा शॉर्ट, स्वीट और दिल को छू लेने वाले कैप्शन्स की एक लिस्ट तैयार की है। आप अपनी पसंद और मूड के हिसाब से इनमें से कोई भी कैप्शन चुन सकते हैं।

मदर्स डे के लिए शॉर्ट एंड स्वीट कैप्शन्स (Short & Sweet Captions for Mother’s Day)
अगर आप कम शब्दों में अपनी बात कहना चाहते हैं, तो ये कैप्शन्स बेस्ट रहेंगे:

मेरी दुनिया, मेरी मां।
बिना शर्त प्यार = मां।
मेरी पहली और हमेशा की दोस्त।
मां: एक शब्द, पूरी दुनिया।
भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई।
मेरी हर मुस्कान की वजह।
घर वहां है, जहां मां है।
सबसे खूबसूरत एहसास मेरी मां है।
मां से बढ़कर कोई नहीं।
लव यू, मां!
मेरी जिंदगी की धड़कन।
सुकून का दूसरा नाम ‘मां’ है।

मदर्स डे के लिए इमोशनल कैप्शन्स (Heart touching Captions for Mother’s Day)
मां के त्याग और उनके गहरे प्यार को शब्दों में पिरोने के लिए:

मेरी हर कामयाबी के पीछे आपकी दुआएं हैं, मां।
जब मैं गिरता हूं, तो मुझे उठाने वाला सबसे पहला हाथ आपका होता है।
दुनिया के लिए आप एक इंसान हैं, लेकिन मेरे लिए आप पूरी दुनिया हैं।
मां की ममता से गहरा कोई सागर नहीं।
मेरी हर छुपी हुई तकलीफ को सिर्फ मेरी मां समझ सकती है।
जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत मेरी मां का प्यार है।
मां का आंचल ही मेरा सबसे सुरक्षित ठिकाना है।
आप सिर्फ मेरी मां नहीं, मेरी प्रेरणा हो।
हर जन्म में मुझे आप ही मेरी मां के रूप में मिलें।
आपके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है।
मैंने भगवान को नहीं देखा, लेकिन मैंने अपनी मां को देखा है।
आपके प्यार का कर्ज मैं कभी नहीं चुका सकता/सकती।
मेरी हर प्रार्थना में आपका नाम है, मां।

मदर्स डे के लिए मजेदार कैप्शन्स (Fun & Quirky Captions for Mother’s Day)
अगर आप अपनी मां के साथ थोड़ा दोस्ताना और मस्ती भरा रिश्ता शेयर करते हैं:

मुझे मेरा ये पागलपन विरासत में मिला है- थैंक्स, मां!
मेरी फेवरेट सुपरहीरो के पास कोई केप नहीं है, वह साड़ी पहनती है!
सॉरी मां, आपके सभी टिफिन बॉक्स और बोतलें गुमाने के लिए!
मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं (और शायद मेरी जिद्द भी)।
मेरी एटीएम, मेरी शेफ और मेरी सबसे अच्छी दोस्त।
मेरी मां जानती है कि मैंने वो चीज कहां रखी है, जो मुझे खुद नहीं मिल रही।
मैं आपकी फेवरेट संतान हूं, है ना?
मेरी हर नौटंकी सहने वाली इकलौती इंसान!
मुझे 9 महीने पेट में रखने के लिए शुक्रिया, मां!
जब मां साथ हो, तो हर दिन मदर्स डे है।

मदर्स डे के लिए शायराना कैप्शन्स (Poetic Captions for Mother’s Day)
दवा असर न करे तो नजर उतारती है, मां है जनाब, हार कहां मानती है।
लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।
ऊपर जिसका अंत नहीं उसे ‘आसमां’ कहते हैं, और नीचे जिसका अंत नहीं उसे ‘मां’ कहते हैं।
चलती-फिरती आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं पर मां देखी है।
मेरी दुनिया में इतनी जो शोहरत है, वो मेरी मां की बदौलत है।
हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं, जब हंसती है मेरी मां, मैं सारे दुख भूल जाता हूं।

मदर्स डे के लिए एक या दो शब्दों में कैप्शन्स (Minimalist Captions for Mother’s Day)
कभी-कभी कम शब्द ही सबसे ज्यादा असर करते हैं:

मेरी जन्नत।
अनमोल।
माई होम।
मेरी लाइफलाइन।
बेमिसाल।
सुकूं।

‘कूल मॉम’ के लिए मदर्स डे कैप्शन्स (Mother’s Day Captions for Cool Mom)
अगर आपकी मम्मी आपकी बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर-इन-क्राइम हैं:

मेरी असली ‘बॉस लेडी’।
मेरी सबसे अच्छी थेरेपिस्ट और वो भी बिल्कुल फ्री!
मम्मी जैसा कोई नहीं!
घर की असली सरकार।
रॉकस्टार मॉम!
मेरी लाइफ की परमानेंट ‘चीयरलीडर’।
लुक्स मम्मी से मिले हैं, और नखरे भी!

मदर्स डे के लिए एवरग्रीन कैप्शन्स (Evergreen Captions for Mother’s Day)
ये कैप्शन्स हर तरह की फोटो पर फिट बैठेंगे:

मेरी पहली गुरु, मेरी पहली दोस्त।
भगवान का दिया हुआ सबसे खूबसूरत तोहफा।
मां की गोद दुनिया का सबसे सुकून भरा कोना है।
खुशी का मतलब- मम्मी की मुस्कुराहट।
जो भी हूं, जैसा भी हूं, बस आपकी दुआओं का नतीजा हूं।
हैप्पी मदर्स डे टू माय वंडर वुमन!

Back to top button